लड़कियां अक्सर अपने वजन और मोटापे को लेकर चिंतित रहती हैं। साथ ही वह अपने वजन को कम करने के लिए कई सारे उपाय भी आजमाती हैं। लड़कियों की पहली पसंद होती है कि वह पतली दिखें। साथ ही लोग उनके वजन को लेकर किसी प्रकार की कोई बात न कहें। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें एक लड़की को मोटी कहने पर वह लड़कों का वो हश्र करती है जिसे देखकर आप भी सजग हो जाएंगे और किसी लड़की को मोटी बोलने से पहले सौ बार सोचेंगे कि कहीं आपकी हालात भी वीडियो के लड़कों की तरह न हो जाए। खासकर शहरी लड़कियों को पतला होने के बहुत शौक होता है। बेशक लड़कियों को दिन भर चॉकलेट, चिप्स या अन्य कोई वस्तुएं खाने का शौक हो, लेकिन उनको अगर कोई गलती से भी मोटी कह दे तो समझो कि उस पर मुसीबत का पहाड़ ही टूट जाता है। इस बात का सही अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। महज दस से बारह दिनों के अंदर ही इस वीडियो को नब्बे हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।
Share this article
Recent posts
Popular categories
Previous article
Next article
