कैसे मिला करण कुंद्रा को एकता से एक्टिंग का चांस

0
485

जल्द ही एकता कपूर एंड टीवी पर एक और डेली सोप लेकर आ रही हैं। सीरियल का नाम है ‘ये कहां आ गए हम’। इस सीरियल के लिए एकता ने एक्टर करण कुंद्रा को कास्ट किया है।

इससे पहले वह करण को 2009 में ‘कितनी मोहब्बतें है’ के लिए भी कास्ट कर चुकी हैं। इस बारे में एकता ने बताया 9 साल पहले करण ने उन्हें फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी जिसके बाद उन्होंने करन का प्रोफाइल देखा। जिसके बाद उन्होंने अपनी क्रिएटिव टीम को करण को ऑडिशन पर बुलाने को कहा।

करण ने ऑडिशन चंडीगढ़ में दिया था। इस दौरान उनकी एक्टिंग एकता को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। लेकिन अपने सकारात्मक नज़रिये की बदौलत वो एकता को प्रभावित करने में सफल रहे।

फिलहाल अभी करण ये ‘कहां आ गये हम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस शो में करण एक रॉक स्टार की भूमिका में नज़र आएंगे। एकता के मुताबिक, देश में रॉक स्टॉर की कमी हमेशा रही है। मैंने रॉक स्टार्स पर कई शो किए हैं जो काफी पसंद किए गए। यह सीरियल भी संगीत और प्रेम के बारे में है जिसमें संगीत का अलग सिद्धांत दिखाया गया है। इस शो का टेलीकास्ट 26 अक्टूबर से किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here