महीनों बाद हनी सिंह दिखे सोशल मीडिया पर

0
290

पिछले काफी समय से हनी सिंह मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। उनके फैंस उन्हें गाता हुआ देखना चाहते हैं, लेकिन बीते कई दिनों से हनी सिंह ना ही किसी प्राइवेट एलबम में नज़र आए हैं और ना ही किसी प्रमोशन में।

honny singh.twitt

Image Source: https://twitter.com

सूत्रों से पता चला है कि हनी सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कुछ ख़बरों से यह भी पता चला था कि वह अपनी नशे की लत के कारण बीमार हैं। हनी सिंह अपनी नशे की लत छुड़वाना चाहते हैं। जिसके इलाज के लिए वह अपने काम और फैंस से दूर हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस के लिए अपनी कुछ तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की हैं। इन तस्वीरों को देख कर यह साफ़ पता चल रहा है कि वह बीमार थे, लेकिन उनकी सेहत में बदलाव आ गया है। तस्वीरों में वह पहले से मोटे दिखाई दे रहे हैं। उनका चेहरा भी भारी हो गया है। उनके चहरे से साफ़ हो रहा है कि वह शायद अब भी बीमारी से उबरे नहीं हैं।

ऐसा भी हो सकता है कि शायद इसी वजह से हनी सिंह अपने प्रशंसकों से दूर हों, लेकिन उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वह हनी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विश कर रहे हैं कि वो जल्दी से स्वस्थ्य हो जाएं ताकि फिर से उन्हें परफॉर्म करते देखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here