हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई अब हाथापाई पर पहुंची

0
343

भारत सहित पूरी दुनिया में अपनी आवाज से लोगों को दिवाना बनाने वाले रैपर्स हनी सिंह और बादशाह के बीच चल रही जुबानी जंग अब धीरे-धीरे हाथापाई तक पहुंचने लगी है। बीते दिनों अपने एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने खुद को रोल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कहा था। इस पर बादशाह ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नैनो को तो सब लोगों ने रोल्स रॉयस से ज्यादा देखना पसंद किया है। विवाद के चलते यह दोनों अपने कॉमन फ्रैंड की पार्टी में आपस में धक्का-मुक्की करते हुए भी देखे गए।

हनी सिंह और बादशाह दोनों ही रैप की दुनिया के सितारे हैं। दोनों को ही खूब पसंद किया जाता है। बीते कुछ दिनों से हनी सिंह इंडस्ट्री से दूर चल रहे थे, लेकिन अब वह लंबे समय के अतंराल के बाद दोबारा से वापसी कर रहे हैं। बीते दिनों उनके न होने पर बादशाह ने उनकी जगह ले ली। इसी बात पर अपने एक इंटव्यू में हनी सिंह ने कहा कि रोल्स रॉयस और नैनो में अंतर होता है। इसी बात पर बादशाह ने भी जवाब में कहा कि नैनो को ही लोग ज्यादा देखते हैं।

honnyImage Source: http://data1.ibtimes.co.in/

इन दोनों की जुबानी जंग अब लड़ाई तक पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो दिल्ली की एक प्राईवेट पार्टी के दौरान यह दोनों साथ में देखे गए थे। यह पार्टी दोनों के ही कॉमन फ्रैंड की थी। इसमें दोनों के बीच पहले बहस हुई फिर दोनों ही आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके बाद पार्टी में मौजूद लोगों ने इन्हें अलग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here