तेलुगू फिल्मों के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन को ‘हैप्पी बर्थ-डे’

0
552

तमिलनाडु के चेन्नई में 8 अप्रैल 1983 को जन्मे तेलुगू फिल्मों के स्टार हीरो अल्लू अर्जुन का आज जन्मदिन है। वह एक भारतीय अभिनेता हैं, जो अभिनेताओं के परिवार से ही आए हैं। बता दें कि वह प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता चिरंजीवी के भतीजे और तेलुगू के हास्य अभिनेता अल्लू रामालिंगह के पोते हैं। उनके चचेरे भाई राम चरण तेजा भी एक टॉलीवुड अभिनेता ही हैं। उनके पिता का नाम अल्लू अरविंद है। जो खुद एक तेलुगू फिल्म निर्माता हैं। अल्लू अर्जुन संतोष आर्या के काफी बड़े प्रशंसक भी हैं।

1Image Source: http://cdn.chitramala.in/

बता दें कि इनकी फिल्में पारिवारिक होती हैं। जिसमें कमाल का एक्शन होता है। जिसके चलते इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। अपने अभिनय के लिए अल्लू अर्जुन ने फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार भी जीता है। उन्होंने के.राघवेन्द्र राव की गंगोत्री फिल्म से अपने कैरियर की शुरूआत की थी जो कि साल 2003 में आई थी। हालांकि उन्होंने फिल्म विजेता में एक बाल कलाकर के रूप में भी काम किया हुआ है। अल्लू अर्जुन की पहली सुपरहिट फिल्म 2004 में आई आर्या रही। जिसके बाद बनी हैप्पी और देसमुदूर ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल किया था। यह टॉलीवुड में साल की सबसे बड़ी पहली हिट फिल्म साबित हुई थी।

2Image Source: http://cdn.chitramala.in/

वहीं वह अपने चाचा चिरंजीवी की फिल्म शंकर दादा में गेस्ट रोल में नजर आए थे। अल्लू अर्जुन को 2008 में आई फिल्म परूगु ने उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिलाया था। फिर ‘केबल राजू’ के लिए भी उन्हें दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। 2011 में वह फिल्म बद्रीनाथ में भी नजर आए। जिसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले। बॉक्स ऑफिस पर आज के वक्त में अल्लू अर्जुन को लोग पहचानते हैं। युवाओं के बीच वह काफी प्रसिद्ध हैं। उनकी रेस गुर्रम, रूद्रमांदेवी और 2015 में आई सत्यामुर्ती भी काफी जबरदस्त फिल्में थी। उनकी पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। 6 मार्च 2011 को उन्होंने स्नेहा से शादी की थी। जिसके बाद 5 अप्रैल 2014 को उनके घर बेटे अयान ने जन्म लिया। उनकी काफी क्यूट फैमिली है।

3Image Source: http://data1.ibtimes.co.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here