दुल्हन कर रही थी इंतजार, पर दूल्हा घोड़ी सहित कूद गया कुएं में, जानें क्यों

0
735
दूल्हा

 

किसी भी शादी में दूल्हा सबसे मेन आदमी होता है, पर ऐसा क्या हुआ जो एक दूल्हा अपनी घोड़ी सहित कुएं में कूद गया। जी हां, आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहें हैं, वह वर्तमान में काफी वायरल हो रही है। यह घटना ही असल में कुछ ऐसी है कि जो भी इसके बारे में सुन रहा है वह इसको जानें बिना नहीं रूक रहा है। असल में यह बारात इस घटना के चलते एक अनोखी बारात बन गई है। शादी का घर था और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दूल्हा भी तैयार था और दुल्हन भी। घर से जब दूल्हा निकला तब पहले मोड़ पर पड़ने वाले कुएं की दूल्हे को परिक्रमा करनी थी, तो दूल्हा घोड़ी सहित परिक्रमा करने में लग गया, पर उसी समय किसी शख्स ने पटाखा छोड़ दिया, जिसके बाद घोड़ी बिदक गई और कुएं में जा पड़ी। बस यही से सारा सीन बदल गया। अब तक जो दूल्हा अपनी दुल्हन के सपनों में खोया हुआ था, वह अपने सपनों सहित कुएं में जा पड़ा और स्थिति कुछ ऐसी थी कि अब दूल्हा खुद ही उन लोगों से जान बचाने की गुहार लगा रहा था, जो कि दुल्हें की शादी में नाचने गाने के लिए आये हुए थे।

दूल्हाImage Source:

आपको हम बता दें कि यह अति भयंकर घटना उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा में घटित हुई है। असल में घर से निकलने के बाद में दूल्हा परंपरागत कुएं की परिक्रमा कर रहा था, पर इस दौरान किसी ने फायर कर दिया। जिसके बाद में घोड़ी बिदक गई और कुएं में कूद गई। घोड़ी के साथ में दूल्हा भी कुएं में जा गिरा। इसके बाद तुरंत जेसीबी मशीन को बुलाया गया और दुल्हें तथा घोड़ी को निकाला गया। यह घटना वर्तमान में काफी वायरल हो रही है। अब आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि शादी के दौरान कोई ऐसा काम न करें जिसके बाद कोई अनहोनी हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here