लोट-पोट कर देगा विराट और क्रिस गेल का ये डांसिंग अवतार

0
400

आईपीएल का फीवर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपने भी क्रिकेट के बड़े-बड़े खिलाड़ियों को मैदान पर चौके-छक्के मारते हुए कई बार देखा है, लेकिन क्या आपने कभी खिलाड़ियों का डांसिग अवतार देखा है नहीं ना, लेकिन आज हम आपको टीम इंडिया के स्टार और आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल का जबरदस्त डांस दिखाने जा रहे हैं। जिसको देखकर आप लोट-पोट ना हो जाएं तो कहना, लेकिन उससे पहले आपको ये बात तो जरूर पता होगी कि बीते दिनों क्रिस गेल नए- नए पापा बने हैं। वह अपनी बच्ची से मिलने स्वदेश भी लौट गये थे, लेकिन वह अब दोबारा टीम में लौट आए हैं। जिसके बाद इस जश्न को रखा गया। जिसमें विराट और क्रिस गेल की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों ने काफी देर तक काफी ज्यादा फनी डांस किया। वहीं इस पार्टी के अंदर शेन वॉटसन भी गिटार को बजाते हुए नजर आए।

kohli_650x488_51461904875Image Source : http://i.ndtvimg.com/

बता दें कि क्रिस गेल ने अपनी बेटी का नाम ब्लश रखा है। उनके वापस लौटने की खुशी में टीम ने इस पार्टी को रखा था। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा इंजॉय किया। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं विराट कोहली ने भी इस पार्टी की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं। तो चलिए देखते हैं क्रिस गेल और विराट के जबरदस्त डांस का ये वीडियो, जो आपको भी कर देगा लोट-पोट।

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here