ऐसा ऑफिस हो तो क्या बात है…

0
368

ऑफिस एक ऐसी जगह होती है जहां आप अपना सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, लेकिन क्या हर किसी को अपना ऑफिस पसंद आता है। क्या हर ऑफिस अपने कर्मचारियों के काम पर ध्यान देने के साथ-साथ उनके आराम और अन्य जरूरी सुविधाओं पर ध्यान देते हैं, शायद नहीं पर यहां हम आपको भारत के जिन आफिसों के बारे में बताने जा रहे हैं उनकी व्यवस्थाओं पर शायद आपको जल्दी भरोसा ना हो। वैसे तो हर ऑफिस दिखने में एक सा ही लगता है, लेकिन भारत में कुछ ऐसे ऑफिस भी हैं जहां अपने इम्पलॉइज़ को खुश रखने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। इन ऑफिसों में अपने इम्पलॉइज़ की सुविधा का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखा जाता है।

1. मुंबई के बाया पार्क में स्थित रियल एस्टेट कंपनी

इस रियल एस्टेट कंपनी ने अपने इम्पलॉइज़ का काम में मन लगाए रखने के लिए अपने ऑफिस को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि उसे देख कर ही आप खुश हो जाएंगे। यहां इम्पलॉइज़ के बैठने के लिए एक घोसले के आकार का केबिन बनाया गया है। इतना ही नहीं यहां की दीवारों पर भी कई तरह की तस्वीरें बनाई गई हैं।

1781814_477198825713894_1068497729_oImage Source :http://officesnapshots.com/

2. गुड़गाव में स्थित बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप

यह ऑफिस एक अंतरराष्ट्रीय रणनीति और सामान्य प्रबंधन सलाहकार की फर्म है। यहां अपने कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने के लिए ऑफिस को अलग-अलग रंगों से सजाया गया है, साथ ही कई सुन्दर कलाकृतियां भी की गई हैं।

7Image Source :https://lh5.googleusercontent.com/

3. बेंगलुरु का व्हाइट कैनवास

यह एक विज्ञापन एजेंसी है जो अपने उपभोक्ताओं की खुशी के साथ-साथ अपने कर्मचारियों की खुशी का भी ख्याल रखती है। यहां कर्मचारियों को एक अच्छा माहौल देने के लिए कई अलग-अलग रंगों की आरामदायक कुर्सियों का प्रयोग किया गया है तथा कर्मचारियों के घूमने के लिए भी एक स्थान का निर्माण किया गया है जहां वो आराम से बैठ सकते हैं तथा घूम भी सकते हैं।

white_canvas_22_feet_office_03Image Source :https://karmatrendz.files.wordpress.com/

4. हैदराबाद में गूगल का ऑफिस

गूगल एक बहुत ही जानी-मानी कंपनी है और यहां अपने कर्मचारियों की सुविधा का बहुत ख्याल रखा जाता है। गूगल ने अपने इस ऑफिस में कर्मचारियों के खाने, सोने, खेलने आदि व्यवस्थाओं का ख्याल रखा है तथा पूरे ऑफिस को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि उसे देख कर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।

ghghgImage Source :http://2.bp.blogspot.com/

5. गुड़गांव का जनरल मोटर्स ऑफिस

यह कंपनी न केवल शेवरले स्पार्क, शेवरले बीट, शेवरले सेल और शेवरले क्रूज जैसी कारों की डिलिवरी करती है बल्कि इसने अपने कार्यस्थल को भी कुछ उसी अंदाज में सजाया है। इस ऑफिस को कारों और सड़क के डिजाइन से सजाया गया है।

gm-india-office-car-areaImage Source :http://www.autocarpro.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here