वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इन जगहों की पहेली

0
1221

देखा जाए तो अपने देश में ऐसी कई जगहें हैं जो आज भी एक पहेली बनकर रह गई हैं। इन स्थानों पर कुछ ऐसा है जिसको आज भी वैज्ञानिक नहीं समझ सके हैं। हालांकि हमने पहले भी कई बार इस प्रकार की जगहों के बारे में आपको बताया है। इसी कड़ी में आज हम आपको बता रहे हैं गुजरात राज्य की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो वैज्ञानिकों तक के लिए रहस्य बनी हुई हैं।

1- तुलसी श्याम स्थान

तुलसी-श्याम-स्थानImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

गुजरात में स्थित यह स्थान आज से पहले अपने गरम पानी के स्त्रोत्र के लिए काफी फेमस था पर अब इस स्थान से एक और रहस्य जुड़ गया है। यह है तुलसी श्याम नामक स्थान से मात्र 3 किलोमीटर पर स्थित “ढलवा सड़क”। इस सड़क की खासियत यह है कि यदि आप इस सड़क के ढलान पर अपनी गाड़ी को बंद कर दें तो यह आगे जाने की बजाय पीछे की ओर खिंचती जाती है। यह सड़क बहुत फेमस हो चुकी है। यहां पर सैलानियों का तांता लगा रहता है।

2- कालो डूंगर

3_1456921374Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह गुजरात के कच्छ का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां की सड़क की यह खासियत है कि जब आप यहां से अपनी गाड़ी को नीचे की ओर उतारते हैं तो गाड़ी की स्पीड अचानक बढ़ जाती है और जब आप अपनी गाड़ी को ऊपर की ओर चढ़ाते हैं तो भी आपकी गाड़ी की स्पीड अचानक से बढ़ जाती। आमतौर पर गाड़ी को ऊपर की ओर चढ़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आज भी यह जगह वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बनी हुई है।

3- तुलसी श्याम कुंड

तुलसीश्याम-कुंडImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

तुलसी श्याम नामक जगह पर एक कुंड लोगों के आश्चर्य का केंद्र बना हुआ है। यह स्थान अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस कुंड की खासियत यह है कि इसमें हर समय पानी भरा रहता है और इसका पानी हमेशा गर्म ही रहता है, लेकिन ऐसा क्यों है यह आज तक कोई नहीं जान पाया है।

4- टुवा-टींबा स्थान

7_1456923548Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

गुजरात का यह स्थान भी काफी फेमस है। असल में यहां गर्म पानी का एक कुंड है और इसमें स्नान करने का धार्मिक महत्व माना जाता है। इसीलिए बहुत से लोग यहां पर स्नान करने के लिए आते हैं। यह स्थान आज भी लोगों के लिए पहेली बना हुआ है।

5- जादुई पत्थर

जादुई-पत्थर-Image Sourc e:http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/

गुजरात के बाबरा शहर के मात्र 7 किमी दूर पर स्थित करियाणा गांव में एक पहाड़ी बहुत ज्यादा फेमस है। असल में इस पहाड़ी पर ऐसे कई पत्थर मौजूद हैं जिनसे झालर बजने जैसी आवाज आती है। हालांकि इस पहाड़ी पर ग्रेनाइड पत्थर भी काफी मात्रा में मौजूद हैं, पर इसके जादुई पत्थरों का रहस्य आज भी रहस्य ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here