परिणीति चोपड़ा ने जूता चुराई मे मांगे इतने रुपये कि आप कर सकते है 100 बार शादी

0
606
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का माहौल जमकर बना हुआ है। जहाँ अभी हाल ही में सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने शाही शादी की, तो वहीँ दूसरी ओर नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता अंगद बेदी से शादी कर ली। अब इन दिनों सबसे बड़ी खास सुर्खियों में छा रही है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी । जो अगले महीने यानी नवम्बर या दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दिनों प्रियंका के घर में शादी की तैयारियां भी बड़ी जोर शोर से चल रही है | तो वहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, भी प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर काफ़ी उत्साहित नज़र आ रही हैं। और हो भी क्यो ना! बड़ी बहन की शादी में जूते चुराई में जीजू निक जोनस से मोटी रकम जो वसूलने की फ़िराक में हैं।

प्रियंका चोपड़ा

परिणीति ने दिये एक इंटरव्यू में प्रियंका की शादी की बात का खुलासा करते हुये बताया है कि वो जूता-चुराई में निक जोनस से भारी-भरकम रकम मांगने वाली हैं। परिणीति के अनुसार वो अपने जीजू निक से 1 या 2 लाख नही बल्कि पूरे $ 5 मिलियन डॉलर यानि 37 करोड़ रुपये के शगुन की मांग की है। अब जीजू भी भला अपनी साली को निराश क्यो करें, उन्होनें भी जूते लौटाने के बदले डबल रकम $10 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है। वाह भाई जीजू हो, तो ऐसा।

प्रियंका चोपड़ा

फिलहाल, अभी दोनों की कोई भी डील फ़ाइनल नही हुई है, लेकिन हां परिणीति अपने जीजू को इतनी आसानी से जूते लौटाने वाली नहीं हैं। यहां बतां दे 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर के बीच प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधने वाले है। इनकी शादी की पूरी रस्म हिंदू रीति रिवाज से जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में होगी, जिसमें फ़ैमिली और करीबी दोस्तों को मिलाकर लगभग 200 लोग सम्मलित होंगे। उम्‍मेद भवन पैलेस देश के सबसे ख़ूबसूरत होटलों में से एक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here