क्या बॉलीवुड फिल्मों के इन अंग्रेज कलाकारों को पहचानते हैं आप 

0
1159
बॉलीवुड

आपने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में अंग्रेज कलाकारों को अभिनय करते देखा होगा, लेकिन इन कलाकारों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बहुत से अंग्रेजी कलाकार तो बॉलीवुड में काफी फेमस भी रहें हैं। ऐसी बहुत सी हिंदी फिल्में हैं, जिनमें अंग्रेज कलाकारों ने काम किया है तथा पैसा व शोहरत दोनों कमाई है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही फेमस अंग्रेज कलाकारों के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिनको लोग पर्दे पर तो पहचानते हैं लेकिन असल जीवन में उनके बारे में कम ही जानकारी रखते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।

1- बॉब क्रिस्टो

बॉब क्रिस्टो Image source:

बॉब क्रिस्टो ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में काम किया था। ये कभी विदेशी मित्र तो कभी विदेशी डॉन की भूमिका में देखें जाते थे। आपको बता दे कि इनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिरका शहर में हुआ था। इनका असल नाम “रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो” था। इन्होंने करीब 200 बॉलीवुड फिल्मों में छोटे बड़े रोल अदा किये हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये अभिनेत्री परवीन बॉबी से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत आये थे और हमेशा के लिए यहीं के होकर रह गए।

2- गैविन पैकर्ड

 गैविन पैकर्ड Image source:

आप यदि सन् 80 से 90 के बीच के दशक की फिल्मों को देखेंगे तो पाएंगे कि उस समय इक्का दुक्का बॉडी बिल्डर बॉलीवुड में थे। इन इक्का दुक्का बॉडी बिल्डर्स में से एक थे गैविन पैकर्ड। आपको बता दें कि गैविन पैकर्ड आईरिश मूल के हैं हालांकि इनका जन्म मुंबई के कल्याण में 1964 में हुआ था। इन्होंने बहुत सी हिंदी फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

3- बेन किंग्सले

बेन किंग्सले Image source:

बेन किंग्सले ने फिल्म “गांधी” में महात्मा गांधी का किरदार बड़ी शिद्दत के साथ निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेन का असल नाम “कृष्ण पंडित भांजी” है। असल में इनके पिता गुजराती थे और मां इंग्लैंड से थीं। 31 December 1943 को बेन का जन्म UK में ही हुआ था। बॉलीवुड के अलावा बेन ने हॉलीवुड में भी बहुत सी फिल्में की हैं।

4- टॉम ऑल्टर

 टॉम ऑल्टर Image source:

टॉम ऑल्टर को आप जानते ही होंगे। इन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में काम किया है बल्कि कई फेमस सीरियल्स में भी काम किया है। आपको बता दें कि टॉम 80 से 90 के दशक के बीच एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट का काम करते थे। उसके बाद लेखन के क्षेत्र में भी आये और 3 किताबे लिखी। टॉम के दादा दादी 1916 में भारत आये थे। टॉम का जन्म मसूरी में हुआ तथा इसके बाद इनका परिवार चेन्नई पहुंच गया। वहां से ये सभी लोग लाहौर में पहुंच गए। जब पाकिस्तान बना तो टॉम के माता पिता भारत में आ गए, पर दादा दादी पाकिस्तान में ही रह गए थे। इस प्रकार से टॉम का जीवन भारत में ही गुजरा। 29 September 2017 को टॉम की मृत्यु मुंबई में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here