दिव्यांका त्रिपाठी बंधी एक नए बंधन में

0
447

भारतीय टेलीवीजन में इशी मां के नाम से सभी के घरों और दिलों में अपनी जगह बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी के जीवन में खुशियों के नए रंग बिखर गए हैं। अब कोई है जो उनके लिए बहुत खास हो गया है। कुछ दिनों पहले तक ये खबर आ रही थी कि दिव्यांका अपने को-एक्टर विवेक दहिया को पिछले 6 महीने से डेट कर रही हैं। वैसे आपको बता दें कि विवेक भी ‘ये है मोहब्बतें’ शो में एसीपी अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दिव्यांका ने विवेक से साथ सगाई कर ली है। वैसे अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपनी सगाई की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया में इनकी सगाई से संबंधित कुछ तस्वीरें काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

divyankaImage Source:

इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दिव्यांका और विवेक एक-दूसरे के हो चुके हैं। इस अवसर पर दोनों की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही है। इतना ही नहीं इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका ने एक हल्के पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है, तो दूसरी तरफ विवेक ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ। दोनों ही सगाई से संबंधित रस्में पूरी कर रहे हैं। वैसे खबर तो ये भी आ रही है कि दिव्यांका के घर में सभी को विवेक काफी पसंद आए थे, जिसके बाद इन दोनों ने सभी की मंजूरी लेकर सगाई का फैसला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here