हनी सिंह का ‘धीरे-धीरे’ बना अब तक का सबसे हिट गाना

0
1017

पिछले काफी समय से हनी सिंह अपनी किसी एलबम में नज़र नहीं आए, लेकिन कुछ समय पहले आया उनका गाना ‘धीरे-धीरे से मेरी ज़िन्दगी में आना’ इतिहास का सबसे हिट गाना बन चुका है। यू ट्यूब पर इस गाने को अब तक 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि इस गाने में हनी सिंह खुद नज़र नहीं आए, लेकिन इस गाने को आवाज़ उन्हीं ने दी है। यह गाना सोनम कपूर और हनी सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को टी-सीरिज ने निर्मित किया है। हॉटस्टार पर इस गाने का रिलीज़ 31 अगस्त 2015 को किया गया, जबकि यूट्यूब पर यह गाना सितंबर में रिलीज़ हुआ था।

Video Source:

सोनम कपूर और ऋतिक इस गाने में काफी अच्छे लग रहे हैं। इस गाने को तुर्की के एक खूबसूरत सिटी अंतालया में शूट किया गया है। इस गाने में सोनम और ऋतिक के बीच काफी अच्छी लव केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

इस गाने को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। असल में यह गाना 1990 में आई फिल्म आशिकी के गाने का ही रीमेक है। उस समय भी जब यह गाना लोगों के बीच आया था तब भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। एक बार फिर इस गाने ने लोगों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बना ली है। ऋतिक और सोनम के रोमेंस के साथ इस गाने में तुर्की के सुन्दर नज़ारे हर किसी को अपना दिवाना बना देते हैं।

dheere-dheere-se-meri-zindagi-made-record1Image Source:

यूट्यूब ने कुछ समय पहले इस बात का खुलासा किया है कि यह अब तक का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला गाना है। रिलीज़ के सिर्फ चार दिनों बाद ही इस गाने को 50 लाख बार देखा गया था। इसके अलावा रिलीज़ के पहले हफ्ते में इस गाने को 80 लाख बार देखा गया। इतना ही नहीं सितंबर 2015 में बीबीसी एशियाई डाउनलोड चार्ट में यह गाना नंबर वन पर था।

इस गाने की सफलता पर ऋतिक ने कहा कि उन्होंने यह गाना बहुत ही साधारण तरीके से किया है। उन्होंने इस गाने में काफी प्यार दिया और यह उसी का कमाल है। कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि वह भूषण और पूरी टीम के साथ इस गाने के इतिहास का हिस्सा हैं। यह अद्भुत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here