ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2015 में दिखा दीपिका का शाही अंदाज़

0
392

दीपिका और रणवीर की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में अपने किरदार को जीवंत दिखाने के लिए दीपिका ने बहुत मेहनत की है। फिल्म में उस काल की भव्यता को दर्शाने के लिए परिधानों पर विशेष रूप से काम किया गया है। जिसे शनिवार को ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2015 में अंजू मोदी ने अपने कलेक्शन के जरिए दर्शाने की कोशिश की। इस फैशन टूर में बाजीराव मस्तानी के दौर की भव्यता की तस्वीर पेश की गई।

deepika2Image Source: http://cms.thestatesman.com/

बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस दीपिका पदुकोण जो ज्यादातर अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। इस दौरान दीपिका दीवानी मस्तानी की धुन के साथ रैंप पर योद्धा राजकुमारी के किरदार में नज़र आयीं। दीपिका रैंप पर फूलों के पिंट्र वाले लाल लहंगे और खूबसूरत दुपट्टे में हर तरह से शाही लग रही थीं।

deepika1Image Source: http://images.indianexpress.com/

दीपिका ने बताया की उन्होंने अपने करियर की शुरआत इसी फैशन टूर से की थी। अपने लुक के बारे में दीपिका ने कहा की किसी भी किरदार को निभाने में स्टाइलिंग सबसे खास होती है। इसमें निर्देशक सहित पूरी टीम का योगदान है।
अंजू मोदी ने कहा मैंने कपड़ों के माध्यम से पूरे काल की पुनर्रचना की है बहुत सीमित सामग्री के चलते यह चुनौतीपूर्ण था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here