दीपिका-रणवीर का सॉलिड लव

0
334

एक दूसरे से बिल्कुल अलग लेकिन फिर भी क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादूकोण एक दूसरे के काफी करीब हैं। रणवीर का क्रेजी अंदाज और दीपिका का चार्म उन्हें औरों से एकदम अलग कपल बनाता है। ये दोनों एक साथ वीडीयो बनाते हैं, एक दूसरे की फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। हांलाकि दीपिका और रणवीर अभी तक अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो इनके रिलेशन को खुलकर बयां करती हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही इशारों के बारे में…

वीडियो में एक साथ आना
रणवीर सिंह के सोलो डबस्मैश वीडियो से अगर कोई और वीडीयो बेहतर है तो वो है दीपिका और रणवीर का एकसाथ किया हुआ डबस्मैश वीडियो। वीडियो में ये साफ झलकता है कि दोनों आपस में कितनी मस्ती करते हैं।

Deepika & ranvirImage Source: http://i.ytimg.com/

एआईबी में एकदूसरे का साथ
कई लोगों के सामने अपनी बेइज्जती कराना काफी मुश्किल काम है। साथ ही बेकार के जोक्स के लिए कुछ ना कहना भी बहुत बड़ी बात है। पास्ट और प्रेजेंट रिलेशनशिप की च्वॉइसिज पर मजाक बनाने पर भी उसे पॉजिटीव तरीके लेना कोई दीपिका और रणवीर से सीखे। एआईबी रोस्ट के दौरान दीपिका हंसती रही जो ये बताने के लिए काफी है कि दोनों अपने रिलेशन को लेकर कितना सिक्योर हैं।

Deepika & ranvir2Image Source: http://data1.ibtimes.co.in/

एयरपोर्ट रोमांस
जुलाई में, एयरपोर्ट पर रणवीर को फुलों के साथ दीपिका का वेल्कम करते हुए देखा गया है, जोकि एक ट्रिप से वापस इंडिया आयी थीं। अब हम दीपिका को एयरपोर्ट पर रणवीर को ड्रॉप करते हुए भी देख सकते हैं। जाने से पहले एक दूसरे को किस करना दोनों कभी नहीं भुलते।

Deepika & ranvir6Image Source: http://img01.ibnlive.in/

कूल कपल
हाल ही में रणवीर और दीपिका को एक मैग्जीन ने अपने कवर पर पब्लिश किया है। इस कवर के लिए दोनों ने ना सिर्फ कई रोमांटिक पोज दिए बल्कि अपने रिलेशन के बारे में भी वो कई सारी बातें बता गए। इस पूरे सेशन में दीपिका ब्लश करती रहीं, जबकि रणवीर की स्माइल भी काफी खास थी।

Deepika & ranvir5Image Source: http://i.ytimg.com/

कैमेस्ट्री
संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में दोनों की लाजवाब कैमेस्ट्री को भला कौन भुल सकता है। इस फिल्म के बाद फैंस उनकी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Deepika & ranvir7Image Source: https://pbs.twimg.com

अगले साल शादी !
खबर है कि रणवीर और दीपिका ने अपने परिवार वालों से एक दूसरे के लिए रजामंदी ले ली है। हो सकता है अगले साल ये कपल शादी के बंधन में भी बंध जाए। रणवीर पिछले दिनों दीपिका की फैमिली के साथ शॉपिंग ट्रिप पर भी गए थे। साथ ही दीपिका के पापा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रणवीर मलेशिया भी गए थे।

Deepika & ranvir4Image Source: http://www.missmalini.com/

जिंदगी भर करूंगा दीपिका का इंतजार- रणवीर
सबसे पहले इस साल आईफा अवॉर्ड में रणवीर और दीपिका ने एक ही रंग की ड्रेस पहनी। उसके बाद दीपिका के लिए स्टेज पर रणवीर अपने घुटनों पर बैठ गए। तो वहीं अब फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग लॉन्च पर रणवीर ने कहा कि ‘दीपिका इतनी खूबसूरत हैं कि वो जिंदगी भर उनका इंतजार कर सकते हैं’।

Deepika & ranvir1Image Source: http://i.ytimg.com/

इन सब पहलुओं पर गौर करने के बाद अब ये आप खुद ही फैसला कीजिए कि इन दोनों को मीडिया के सामने अपने प्यार का इजहार करने की जरुरत है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here