बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर राजेश विवेक अब नहीं रहे

0
564

अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले राजेश विवेक का निधन हो गया है। कल दोपहर को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया वह हैदराबाद में एक साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोपहर के करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा। वह 66 साल के थे। उन्हें लगान, बैंडिट क्वीन, स्वदेस जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है।

rajesh vivek4Image Source:

ऐसे की करियर की शुरूआत-
अपने करियर की शुरूआत उन्होंने श्याम बेनेगल के द्वारा निर्देशित फिल्म जुनून (1978) से की थी। जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में लगातार काम मिलता रहा। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म लगान में गुरन बाबा के किरदार में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। इतना ही नहीं फिल्म स्वदेस में डाकिया की भूमिका में भी लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। राजेश ने इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने वीराना, बंटी और बबली और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

rajesh vivek2Image Source:

छोटे परदे पर भी किया काम –
उन्होंने छोटे परदे के मशहूर सीरियल महाभारत में वेदव्यास की भूमिका निभाई थी। जिसे लोगों से खूब सराहना मिली। उन्होंने भारत एक खोज और अघोरी जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। उनके द्वारा निभाई गई सभी भूमिकाएं यादगार रहीं। इसके अलावा पिछले कुछ समय से वह कैडबरी 5 स्टार के ऐड में आ रहे थे। यहां भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया।

rajesh vivek3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here