बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को दिया गया पद्म विभूषण

0
276

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार को गृह मंत्रालय की ओर से देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से नवाजा गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने खुद दिलीप कुमार के घर जाकर उन्हें यह सम्मान दिया।

Padma Vibhushan to Dilip KumarImage Source: http://d1pcxoetpnw26i.cloudfront.net/

दिलीप कुमार को ‘आन’, ‘आग’, ‘देवदास’, ‘मधुमति’, ‘पैगाम’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘लीडर’ और ‘राम और श्याम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए याद किया जाता है। उनकी पिछली फिल्म ‘किला’1998 में आई थी। 11 दिसंबर को दिलीप कुमार का 93वां जन्मदिवस मनाया गया था। जिसके दो दिन बाद ही उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया। उन्हें वर्ष 1991 में पद्म भूषण और 1994 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाज गया था। जिसके बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिलीप कुमार को उनके आवास पर पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया और शॉल भी ओढ़ायी। इस अवसर पर सायरा बानो भावुक हो गईं। वो बेहद ही खुश भी दिखीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीवी राव की मौजूदगी में दिलीप कुमार को सम्मानित किया गया। दरसअल, देश की राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल में पद्म विभूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। तबियत खराब होने के कारण दिलीप कुमार इसमें शामिल नहीं हो सके थे। जिसके बाद उनके घर में इस कार्यक्रम को रखा गया था। इस सम्मान के बाद कई लोगों ने दिलीप कुमार को बधाई संदेश दिया।

dilip Kumar4Image Source: http://media2.intoday.in/

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर पर ट्वीट कर दिलीप कुमार को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “रुपहले पर्दे के दिग्गज कलाकार को बधाई। उनकी दिल छू लेने वाली अदाकारी कई लोगों के लिए प्रेरणा है.”

वहीं, सायरा बानों ने कहा कि वह खुद को दुनिया की खुशनसीब पत्नी महसूस कर रही हैं। उनकी खुशी की कोई सीमा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here