बॉलीवुड की इन फेमस एक्ट्रेस का कनेक्शन रहा अंडरवर्ल्ड के साथ, बर्बाद हो गया करियर

0
545
अंडरवर्ल्ड

 

कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का साथ काफी पुराना है, पर इसके बीच कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी फंसी जिनका करियर अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर के साथ रहने पर बर्बाद हो गया। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में ही जानकारी देने जा रहें हैं जिनका नाम कभी अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा हुआ था और इसी कारण उनका करियर और जीवन दोनों ही खराब हो गए। असल में बॉलीवुड की अपनी एक अलग ही दुनिया है। यहां लोग काम पाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। कुछ लोगों को काम मिलता भी है, पर जब काम मिलना बंद हो जाता है तब ऐसे लोग अन्य प्रभावशाली लोगों से मदद लेना शुरू कर देते हैं ताकि उनको काम मिल सके। आज हम आपको जिन एक्ट्रेसेस के बारे में जानकारी दे रहें हैं उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, आइये जानते हैं इन एक्ट्रेसेस के बारे में…

1 – मोनिका बेदी –

Monica BediImage Source: 

ऐसा कहा जाता है जब मोनिका बॉलीवुड में नई-नई आई थी, तब गैंगस्टर अबू सलेम का दिल उन पर आ गया था। मोनिका को काम दिलाने के लिए अबू ने कई प्रोड्यूसरों तथा डॉयरेक्टरों से बात की। इसका परिणाम यह निकला कि मोनिका को काम मिला। बाद में जब अबू सलेम ने अपना अड्डा बैंकॉक में बनाया तो वहीं मोनिका को भी बुला लिया। इस दौरान जाली पासपोर्ट के मामले में मोनिका को जेल भी जाना पड़ा। बाद में अबू सलेम को पुलिस ने बैंकॉक से गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार से मोनिका ने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर के चक्कर में अपना करियर खराब कर लिया।

2 – अनीता अयूब –

Anita AyubImage Source: 

अनीता अयूब पाकिस्तान से काम करने के लिए बॉलीवुड में आई थी। यहां आने के बाद में जब वह स्ट्रगल कर रह थी, तब उस पर दाऊद की नजर पड़ गई और वह दाऊद को बहुत पसंद आ गई। प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने अनीता को अपनी फिल्म में काम देने से मना कर दिया था, तब दाऊद ने प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी को गोली मार कर हत्या करा दी थी। दाऊद कनेक्शन के कारण ही अनीता को बॉलीवुड में काम नहीं मिला और उसको वापस अपने देश जाना पड़ा।

3 – ममता कुलकर्णी –

Mamta KulkarniImage Source:

ममता कुलकर्णी को सभी लोग जानते ही हैं। ममता कुलकर्णी अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी। ममता का करियर भी अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ने के बाद में लगातार खराब होता गया, हाल ही में कोर्ट ने ममता के पति अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर विक्की गोस्वामी को भगोड़ा घोषित किया है और उसके नाम से वारंट भी निकाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here