बिपाशा और करण की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट

0
411

बिपाशा बसु को प्रेम जिससे भी हुआ है उसे कभी भी उन्होंने अन्य सेलिब्रिटियों की तरह कभी छिपाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने हमेशा अपने रिश्तों को सबके सामने खुले दिल से स्वीकारा है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा के बीच चल रही उनकी प्रेम कहानी भी जग जाहिर है। वो दोनों फिल्म अलोन के बाद से एक दूसरे के करीब आए थे। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके रिश्तों की चर्चाएं सुर्खियों में आए दिन छाई रहती हैं, लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी इस प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है।

दरअसल करण सिंह ग्रोवर ने तो बांग्ला ब्यूटी बिपाशा को अपनी शरीकेहयात बनाने का सपना देख लिया, लेकिन लगता है कि करण की मां को बिपाशा अपने बेटे के लिए पसंद नहीं आई हैं। जिसके चलते उन्होंने बहू के रूप में बिपाशा को अपनाने से मना कर दिया है। जिससे सीधे रूप से समझा जाए तो बिपाशा को करण के लिए उनकी मां ने रिजेक्ट कर दिया है। इतना ही नहीं आपको ये जानकर ज्यादा हैरानी होगी कि उनकी मां ने करण को इस बात के लिए अल्टीमेटम भी दे दिया है कि अगर करण बिपाशा से उनके खिलाफ जाकर शादी कर लेते हैं तो वह करण से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी।

बता दें कि करण की मां ने बिपाशा को पसंद ना करने के पीछे की वजह उनका पास्ट बताया है। उनको बिपाशा के बीते पास्ट से काफी समस्या हैं, क्योंकि बिपाशा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। यहां तक कि उनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में आई थीं, लेकिन वह आज तक किसी के साथ इस बंधन में नहीं बंध पाईं। जिसके चलते करण की मां बिपाशा को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहती हैं।

karanImage Source: http://img.india-forums.com/

वहीं आपको बता दें कि करण से पहले हरमन बावेजा की फैमिली ने भी बिपाशा को रिजेक्ट कर दिया था। उनके माता-पिता को भी बिपाशा बिल्कुल पसंद नहीं थीं। जिसके कारण हरमन को बिपाशा से रिश्ता तोड़ना पड़ा। इसके अलावा जॉन अब्राहम, डीनो मोरिया सहित उनकी लाइफ में कई लड़के आए, लेकिन सभी ने कहीं ना कहीं उनको नकार दिया।

यहां आपको बता दें कि करण की भी दो बार शादी हो चुकी है। उन्होंने साल 2008 में श्रद्धा से शादी की थी। जिसको तलाक देकर उन्होंने साल 2012 में जेनिफर विगेंट को अपना हमसफर बनाया, लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। वहीं खुद करण की मां ने भी बिपाशा को करण से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन अब करण सिंह ग्रोवर की मां ने उनको अल्टीमेटम दे दिया है तो देखना दिलचस्प होगा कि करण अब क्या करेंगे। मां के खिलाफ जाकर वह बिपाशा को अपनाएंगे या फिर उनके अन्य ब्वॉयफ्रेंड की तरह छोड़ देंगे या फिर अपनी मां को समझाने की कोशिश करेंगे। यह देखने वाली बात होगी कि अपनी किस कोशिश में करण कामयाब होते हैं और बिपाशा करण की दुल्हन बनती हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here