बिग बॉस में प्रिंस नरूला को मिली प्रिंसेज युविका !

0
329

बिग बॉस का नौवां सीजन हर मायने में काफी अलग है। सबसे पहले तो यहां कंटेस्टेंट्स को पार्टनर के साथ घर में एंट्री दी गई। और तो और ये पार्टनर्स इस पूरे सीजन एक दूसरे से बंधे रहेंगे। एक और खास बात ये भी है कि इस बार घर के अंदर रियल लाइफ कपल्स भी हैं। कुछ पहले से ही शादीशुदा हैं, तो वहीं कुछ सिंगल्स भी घर के अंदर हैं। अब इतने सारे सिंगल लोग एक ही घर के नीचे एक साथ रहेंगे तो किसी से इश्क होने में भला देर कहां लगने वाली थी।

जी हां, बिग बॉस के घर में एक नए प्यार की शुरुआत हो चुकी है। अब ऑडियंस के हॉट फेवरेट बन चुके प्रिंस नरूला ने अपने प्यार की कहानी की शुरुआत की है। प्रिंस ने अब तक दो रिएलिटी शो में पार्ट लिया है, और दोनों में ही वो विनर साबित हुए हैं। अपने आपको पहले से ही बिग बॉस का विनर मान चुके प्रिंस ने इस शो में अपनी प्रिंसेज भी ढूंढ ली है। ये राजकुमारी और कोई नहीं बल्कि युविका चौधरी। प्रिंस के साथ सबको पहले से ही हमदर्दी हो गयी थी क्योंकि उनकी पार्टनर रौशेल तो कीथ की गर्लफ्रेंड हैं और उन्हीं के साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं। बेचारे प्रिंस ऐसे में काफी बोर हो जाते हैं।

प्रिंस भी शांत कहां बैठने वाले थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उसका फायदा उठाते हुए उन्होंने युविका को इंडायरेक्टली अपने दिल की बात कह डाली। जी हां, प्रिंस ने युविका को ये तक कह दिया कि वो शादी के लिए उन्हें ऑप्शन में जरूर रखें।

युविका का दिल जीतने के लिए प्रिंस ने एक तरकीब भी निकाल ली है। जी हां, प्रिंस परांठा बनाकर उनका दिल जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। देखते हैं प्रिंस अपनी इन स्किल्स से युविका का दिल जीत पाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here