बाजीराव मस्तानी रिलीज़ होगी कई भाषाओं में

0
344

बॉलीवुड फिल्म बाजीराव मस्तानी का इंतज़ार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में मराठा शासक बाजीराव के शासन काल के समय को दर्शाया गया है। साथ ही यह एक बड़े बजट की फिल्म है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Bajirao mastani2Image Source: http://images.indianexpress.com/

ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख पाएं इसलिए अब यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ होगी। बाजीराव मस्तानी 18 दिसम्बर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म के बारे में फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि यह मेरा पिछले कई वर्षों का सपना है और इसे दर्शकों के सामने रखने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। बाजीराव मस्तानी एक ऐसी कहानी है जिसे लोगों के सामने रखने के लिए वह सालों से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि दक्षिण भारत के लोग अपनी भाषा में यह फिल्म देख पाएंगे।

यह फिल्म मराठा शासक बाजीराव, उनकी पहली पत्नी और दूसरी पत्नी मस्तानी पर आधारित है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here