खालीपेट गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन

0
374

अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हम सभी को रहना चाहिए। आपको बता दें कि सुबह उठते ही खाली पेट हमें कुछ चीजों का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। खाने की कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिनमें कई सारे एसिड होते हैं जो हमारे पेट में जाकर कई सारी बीमारियों को जन्म देते हैं। सुबह उठते ही हमें हल्के गुनगुने पानी को पीकर दिन की शुरूआत करनी चाहिए। साथ ही खाली पेट कॉफी और चाय पीना भी सेहत को नुकसान दे सकता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बता रहें है जिनका सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए।

1 सोडा

सोडे या कोल्ड ड्रिंक के अंदर अधिक मात्रा में कार्बोनेट एसिड पाया जाता है। खाली पेट इसके सेवन से उल्टी आ सकती है। साथ ही आपके पेट के रसायनों पर भी असर पड़ता हैं।

2 टमाटर

टमाटर पेट में स्टोन का कारण भी बनता है। टमाटर में एसिड होता है। इसी कारण इसे खाली पेट नहीं खाया जाता है।

tomatoImage Source: http://cdn.modernfarmer.com/

3 दवाइयां

डॉक्टर अक्सर कहते हैं कि खाली पेट दवा नहीं लेनी चाहिए। इसका कारण यह है कि खाली पेट दवा लेने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही रसायनों का असंतुलन भी हो जाता है।

4 शराब

शराब के सेवन से पेट में जलन की शिकायत होने लगती है। जिसकी वजह से पाचन तंत्र पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

WhiskyImage Source: http://media.gizmodo.co.uk/

5 चाय और कॉफी

कॉफी में कैफीन पाया जाता है। इसके अलावा खाली पेट चाय पीना भी हानिकारक होता है। इससे पेट में एसिड बनता है। जिससे धीरे-धीरे सेहत खराब होने लगती है।

6 केला

इसके खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही इससे शरीर के मैग्नीशियम और कैल्शियम के स्तर में असंतुलन हो जाता है।

bananaImage Source: https://svejo.net/

7 शकरकंद

शकरकंद में पैक्टीन और टैन्नीन पाई जाती है। इससे पेट में गैस होती है। इससे सीने में भी जलन होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here