8 ऐसे देश जहां बहुत ज्यादा होते हैं बलात्कार

0
608

ये दुनिया देखने में जितनी सुन्दर है उतना ही हर दिन यहां कुछ ऐसा होता रहता है जो किसी को भी हैरान कर सकता है। वैसे तो हर जगह ये ही कहा जाता है कि स्त्रियों के हमेशा समान दृष्टि से देखना चाहिए, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर कोई महिला के लिए एक जैसा ही सोचे। आज के बदलते समय में आपको हर दिन खबरों में ये ही सुनने को मिलता है कि आज किसी महिला या बच्ची के साथ बलात्कार हो गया है।

rape-14-year-oldImage Source :https://www.iqool.ro/

हमारा समाज वैसे तो काफी आधुनिक हो गया है और आगे बढ़ गया है, लेकिन उसके बाद भी यहां कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या हमारा समाज सच में विकसित हो गया है। अगर आप ये सोचते हैं कि केवल भारत ही एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा बलात्कार की खबरें आती हैं तो ऐसा नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहा सबसे ज्यादा बलात्कार होते हैं। इन शहरों के बारे में जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

1. अमेरिका-

अमेरिका को दुनिया का सबसे सुपर देश माना जाता है। ये देश जितना सामजिक और आर्थिक रूप से विकसित है उतना ही यहां होने वाले अपराधों की संख्या भी ज्यादा है। अगर बात करें यहां होने वाले बलात्कार की तो यहां यह अपराध सबसे ज्यादा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि यहां बलात्कार केवल लड़कियों के साथ ही होते हैं। पुरुषों के साथ भी यह घिनौना अपराध होता है। यहां 91 प्रतिशत महिलाओं के साथ और 9 प्रतिशत पुरुषों के साथ बलात्कार होते हैं और अगर बात करें इस अपराध को करने वालों की तो 99 प्रतिशत बलात्कारी पुरुष ही होते हैं।

shutterstock_97127762-759x500Image Source :http://patriotupdate.wpengine.netdna-cdn.com/

2. दक्षिण अफ्रीका-

दक्षिण अफ्रीका को रेप कैपिटल भी माना जाता है। यहां केवल साल 2012 में ही 65000 ऐसे केस दर्ज हुए जो बलात्कार से संबंधित थे, लेकिन इस देश में बच्चियों के साथ रेप होने की संख्या सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं इस देश में अगर कोई बलात्कारी साबित हो भी जाता है तो उसे केवल 2 साल की ही सजा दी जाती है।

3. ब्रिटेन-

ब्रिटेन को भी लोग सबसे विकसित देशों में गिनते हैं। यह एक ऐसा देश है जहां लड़कियों को पूरी आजादी के साथ जीने का अधिकार दिया गया है। इतना ही नहीं यहां कोई भी स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करता है, लेकिन उसके बाद भी यहां एक साल में ही 85000 महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के केस दर्ज हुए हैं।

o-RAPE-WOMAN-facebookImage Source :http://i.huffpost.com/

4. स्वीडन-

यह एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा बलात्कार की खबरें सुनने में आती हैं। यहां हर चौथी महिला बलात्कार का शिकार होती है। इतना ही नहीं, यहां यौन शोषण के मामले भी सबसे ज्यादा सुनने को मिलते हैं। वैसे यहां महिलाओं के साथ होने वाली इन घटनाओं को बहुत ज्यादा गंभीर माना जाता है और इसके लिए कानून भी बहुत कठोर बनाए गए हैं।

5. जर्मनी-

जर्मनी को अक्सर लोग घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह मानते हैं, लेकिन यहां महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा बलात्कार होते हैं। इतना ही नहीं यहां बलात्कार की वजह से मरने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। कई बार तो ये आंकड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

flixist1Image Source :https://ennmae.files.wordpress.com/

6. फ्रांस-

फ्रांस में भी काफी ज्यादा बलात्कार होते हैं। वैसे तो 1980 तक यहां भी बलात्कार को अपराध ही माना जाता था, लेकिन उसके बाद महिला कानून में जो भी बदलाव हुए हैं उनके चलते बलात्कार को एक जघन्य अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया। यहां हर साल लगभग 75000 बलात्कार होते हैं, जिसमें से केवल 10 प्रतिशत ही केस दर्ज किए जाते हैं।

7. कनाडा-

यहां भी बहुत बड़ी संख्या में बलात्कार होते हैं, लेकिन जितनी ज्यादा संख्या में यहां बलात्कार होते हैं उतने ही कम मामले दर्ज किए जाते हैं। इतना ही नहीं यहां होने वाली बलात्कार की 80 प्रतिशत तक घटनाएं घरों में ही होती हैं।

iStock_000059954010_MediumImage Source :http://everydayfeminism.com/

8. ऑस्ट्रेलिया-

ऑस्ट्रेलिया को भी घूमने के लिए बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन यहां भी स्त्रियां स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं क्योंकि यहां भी आए दिन बलात्कार के मामले सुनने को मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here