अनुष्का शेट्टी ने मनाया अपना 34वां जन्मदिन

0
563

खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री के नाम से जानी जाने वाली तेलगु फिल्मों की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो अनुष्का की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं पर खूबसूरती के साथ अनुष्का अपने बोल्ड सीन देने के कारण हमेशा चर्चे पर बनी रहती हैं और विवादों में भी घिर जाती हैं। अभी हाल ही में अनुष्का का नहाते वक्त ऐसा विडियो वायरल हुआ था जिससे वो काफी चर्चा में आ गईं।

खबरों के मुताबिक अनुष्का निर्देशक एस एस राजामौली की तेलगू फिल्म बाहुबली की शूटिंग पूरी करने बाद शादी कर रही हैं। हालांकि, यह खबर कितनी सच हो सकती है यह तो अनुष्का ही बता सकती हैं।

अनुष्का को फिल्मों में काम करने का ऑफर योगा टीचिंग के दौरान ही आया था। उन्होंने साल 2005 में तेलगु फिल्म सुपर से डेब्यू किया। इसके बाद से वह अभिनय में आ गईं और कई हिट तेलगू फिल्मों में काम किया। साल 2010 में उन्हें तमिल फिल्मों में भी सफलता मिली। उन्होंने साल 2010 में आई सिंघम और 2013 में सिंघम 2 में भी काम किया, जिसे बड़ी सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here