फिलहाल अनुष्का और विराट रहेंगे लिव-इन रिलेशनशिप में

0
384

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई जगह एक साथ भी देखा जाता रहा है। वैसे इस बारे में अनुष्का और विराट कुछ नहीं छुपाते। उन्होंने सबके सामने एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार किया है।

पिछले वीकेंड अनुष्का और विराट अपने लिए घर ढूंढ़ते हुए पाए गए। दोनों अभी साथ में लिव इन रिलेशनशिप में ही रहेंगे।
अनुष्का अभी अपने काम को लेकर बहुत बिजी हैं। इसलिए दोनों अभी शादी के लिए रेडी नहीं हैं।

Anushka and Virat will live in Live-in relationship as of now.Image Source: http://s1.dmcdn.net/

अनुष्का ने बताया कि वह अपने काम से काफी खुश हैं। वह अभी अपना सारा ध्यान अपने करियर पर ही फोकस करना चाहती हैं। उनके पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं जिन्हें वो पहले पूरा करना चाहती हैं।

अनुष्का ने कहा कि वे अपने और विराट के बारे में किसी से नहीं छुपाती। वे दो नार्मल लोगों की तरह ही रिलेशनशिप में हैं। अनुष्का और विराट अपने रिलेशनशिप में असुरक्षा नहीं महसूस करते क्योंकि दोनों इस रिश्ते के लिए गंभीर हैं।
सूत्रों की माने तो दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवार मिल कर जल्दी ही शादी की तारीख तय कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here