अंतरिक्ष में मिला पृथ्वी जैसा एक और ग्रह, वैज्ञानिकों ने जताई जीवन की सम्भावना

0
581
पृथ्वी

 

वैज्ञानिक लम्बे समय से अंतरिक्ष में धरती जैसा अन्य ग्रह खोज रहें हैं। लंबे समय के बाद अब उनकी यह तलाश पूरी हो चुकी हैं। जी हां, आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसा ग्रह खोज लिया हैं। यह ग्रह Ross 128 तारे का चक्कर लगाता हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस ग्रह पर जीवन की पूरी संभावना हो सकती हैं। यह दावा वैज्ञानिकों ने लाइट की वेवलेंथ में होने वाले बदलावों को देख कर किया हैं क्योंकि इस ग्रह को खोजकर्ता सीधे नहीं देख पा रहें हैं।

यह पृथ्वी जैसा ग्रह अब खोजकर्ताओं के लिए उजाले की किरण बना हुआ हैं। वे लोग इस ग्रह पर जीवन की संभावना को जता रहें हैं। यह ग्रह 11 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं। ‘Astronomy and Astrophysics’ नामक एक विज्ञान पत्रिका में इस ग्रह से सम्बंधित जानकारी दी गई हैं। आइये अब हम आपको विस्तार से बताते हैं इस ग्रह के बारे में।

पृथ्वीImage Source:

वैज्ञानिक मानसवी लिंगम इस ग्रह के बारे में बताते हैं कि “यह बहुत ही महत्वपूर्ण खोज हैं। इसके पास एक तारा भी हैं और उसका द्रव्यमान भी कम हैं। इससे ही इस ग्रह में जीवन होने की संभावना का अनुमान लगता हैं, पर अभी इस ग्रह के बारे में बहुत सी बातें पता लगानी हैं। आपको बता दें कि यदि कोई ग्रह सूर्य के अलावा किसी तारे के चक्कर लगाता हैं तो उसको Exoplanets कहा जाता हैं। नासा ने ऐसे ग्रह के बारे में कुछ समय पूर्व यह निष्कर्ष निकाला था कि इस प्रकार के ग्रह पर तारे द्वारा उत्सर्जित हानिकारक किरणों के कारण जीवन की संभावना कम ही होती हैं।

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में नासा ने पृथ्वी के आकार जैसे 7 ग्रह खोजे थे। जिनमें से 3 पर जीवन होने की संभावना जताई जा रही हैं। अब तक इस प्रकार के 2 दर्जन से ज्यादा ग्रह खोजे गए हैं जिन पर जीवन होने की संभावना जताई गई, पर किसी भी ग्रह पर जीवन होने के लिए उस पर तरल पदार्थ का होना जरुरी हैं जोकि इन ग्रहों पर नही था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here