वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाले पृथ्वी जैसे तीन ग्रह

0
383

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वैज्ञानिक देश को प्रगति की ओर लेकर जाते हैं। अभी हाल ही में भारत में वैज्ञानिकों के एक समूह ने 7वां उपग्रह आईआरएनएसएस-1 का अविष्कार कर भारत को जीपीएस सिस्टम की सौगात दी तो अब वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय समूह ने तीन ऐसे ग्रहों को खोज निकाला है जहां पृथ्वी की तरह जीवन की संभावना है। हालांकि टीम का कहना है कि ये तीनों ग्रह हमारे सौरमंडल से बाहर हैं। साइंस जर्नल ‘नेचर’ में प्रकाशित हुए अध्ययन में कहा गया है कि इन तीनों ग्रहों की पृथ्वी से दूरी लगभग 39 प्रकाशवर्ष है। उनका कहना है कि तापमान और आकार की तुलना में ये शुक्र और पृथ्वी जैसे हैं।

130424131404-habitable-zone-kepler-updated-horizontal-large-galleryImage Source :http://i2.cdn.turner.com/

इस खोज का व्याख्यान करते हुए वैज्ञानिक माइकल गिलॉन ने बताया कि “यह पहला मौका है जब हमारे सौरमंडल के अलावा जीन संबंधी रासायनिक चिह्न मिले हैं। इन ग्रहों की खास बात ये है कि ये तीनों ग्रह पृथ्वी की तरह हैं। यहां जीवन संभव हो सकता है और ये पृथ्वी के इतने करीब हैं कि मौजूदा तकनीक के जरिए इसके वातावरण का अध्ययन किया जा सकता है।”

https://www.youtube.com/watch?v=VFoX8S1Owxs

Video Source :https://www.youtube.com/watch

गिलॉन और उनके सहयागी शोधकर्ताओं ने इस खोज के लिए 60 सेंटी मीटर के टेलिस्कोप ट्रैपिस्ट का उपयोग किया था। ट्रैपिस्ट की मदद से उन्हें कई सारे ‘ड्वॉर्फ स्टार्स’ दिखे। ‘ड्वॉर्फ स्टार्स’ वो तारे होते हैं जो आकार में काफी छोटे होते हैं और उनकी चमक भी हल्की होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये खोज अंतरिक्ष पर जीवन की संभावना की खोज के सिलसिले में काफी अहम है। इनके अनुसार इन ग्रहों के तापमान के कारण यहां पानी और जीवन की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here