सरकार हमेशा से ही यातायात सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करती रहती है और यह सही भी है। यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। यह नियम हमारे लिए ही बनाए गए हैं, लेकिन हम अक्सर इन सभी नियमों का पालन करने से कतराते हैं। आपको बता दें कि जहां एक तरफ यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों की तादाद बेहद अधिक है, वहीं कई लोग इन नियमों का पालन करने के लिए हमें विशेष संदेश भी प्रदान करते हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को अपने कुत्ते तक की जिंदगी से बेदह प्यार है। अपने पालतू कुत्ते की सुरक्षा के बारे में सोचते हुए इस व्यक्ति ने बाइक के पीछे बैठे अपने कुत्ते तक को हेल्मेट पहना रखी है। जो यातायात नियम न मानने वालों को बहुत बड़ा और सार्थक संदेश प्रदान करती है।
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।
Share this article
Recent posts
Popular categories
Previous article
Next article
