आज हम आपको ब्राजील के एक द्वीप फेर्नांदो डि नोरोन्या की खबर बता रहे हैं। इसके मुताबिक इस द्वीप पर 12 साल बाद बच्चे का जन्म हुआ है। दरअसल इस द्वीप पर बच्चों को पैदा करने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। इसकी मुख्य वजह यहां के अस्पतालों में मैटरनिटी वार्ड का न होना था। जिसके चलते जब भी गांव की कोई महिला गर्भवती होती थी तो उनकी डिलीवरी के लिए उन्हें मुख्य भू-भाग में मौजूद किसी अस्पताल में दाखिल करवाया जाता था। इससे यह बात तो साफ हो जाती है कि इस द्वीप पर बच्चा पैदा करने की कोई पाबन्दी नही है बल्कि डिलिवरी के लिए जरुरी सहुलतों का अभाव है। इसी कारण द्वीप पर बच्चों को जन्म देने पर प्रतिबंध था क्योंकि बिना किसी डाक्टरी सुविधा के डिलीवरी करना खतरनाक हो सकता है।
घर में दिया बच्ची को जन्म –
 Image source:
Image source:
मगर हाल ही में 12 साल के लंबे समय बाद आखिरकार एक घर में बच्ची का जन्म हुआ है। इस बच्ची को जन्म देने वाली महिला की पहचान फिलहाल ज़ाहिर नही पाई है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला के अनुसार उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही थी कि वह प्रेग्नेंट है। बताया गया है कि संबंधित महिला को रात के समय अचानक से पेट में तेज दर्द उठा जिसके चलते वह बाथरुम चली गई। काफी देर बाद जाकर उन्हें पता चला कि यह कोई आम दर्द नही है बल्कि प्रसव पीड़ा है। कुछ देर बाद उन्होंने बाथरूम में ही बच्ची को जन्म दे दिया। पत्नी की आवाज सुनकर उनका पति तुरंत बाथरुम की ओर आया जहां उन्होंने बच्ची को देखा और उसे तुरंत उठाया। इस डिलीवरी से जितना हैरान आम लोग थे, उससे कही ज्यादा हैरान महिला खुद थी।
स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई है पुष्टि –
 Image source:
Image source:
बच्ची के जन्म के तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाकर उसकी जांच करवाई गई। इस दौरान महिला व उसके परिवार को प्रशासन की कार्यवाही का डर था, मगर अब वह उससे भी निश्चित हो गए हैं क्योंकि प्रशासन ने कहा कि वैसे तो द्वीप पर बच्चा पैदा प्रतिबंधित है, मगर महिला ने बच्चे को अपने घर के बाथरुम में जन्म दिया है जिसके चलते वह किसी तरह से दोषी नही है। बहरहाल 12 सालों बाद पैदा हुए इस बच्चे के जन्म पर लोग खुशी मना रहे है।
