भगवान शिव को सावन का माह बहुत पसंद है। माना जाता है की इस पूरे माह वे पृथ्वी पर ही निवास करते हैं। यही कारण है की इस माह में सामान्य जन उनसे आशीर्वाद लेने के लिए खूब पूजा पाठ करते हैं। इस माह में शिवभक्त लोगो के लिए भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सुनहरा अवसर रहता है। आप भी यहां उनसे जुड़े कुछ सरल उपाय सावन माह में कर अपन जीवन में सुख समृद्धि के द्वार खोल सकते हैं। आइये जानते हैं सावन माह में महादेव से जुड़े इन उपायों के बारे में।
सभी कामनाओं की पूर्ति के लिए –
 Image source:
Image source:
यदि आप सभी कामनाओं की पूर्ति चाहते हैं तो सावन के प्रत्येक सोमवार को आप यह उपाय करना होता है। इस उपाय को “शिव मुट्ठी उपाय” कहा जाता है। इसमें भक्तगण एक मुट्ठी खाद्य वस्तु प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को अर्पण करते हैं। आइये अब हम आपको बताते हैं की आपको कस सोमवार को क्या अर्पण करना होता है। सावन माह के पहले सोमवार को आपको कच्चा मट्ठा चढ़ाना होता है। दूसरे सोमवार को आपको सफ़ेद तिल चढाने होता हैं। तीसरे को आपको खड़ी मूंग तथा चौथे सोमवार को आपको एक मुट्ठी जौ चढाने होते हैं। यदि सावन माह में पांचवा सोमवार भी पड़ता है तो आपको इस सोमवार को एक मुट्ठी चने का सत्तू चढ़ाना होता है। इस प्रकार आपके द्वारा किया गया यह उपाय आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लेता है।
ग्रहों के दुष्प्रभाव को दूर करते हैं महादेव के ये उपाऊ –
 Image source:
Image source:
आपको बता दें की सावन माह में आप भगवान शिव की उपासना के साथ साथ अपने जीवन से जुड़े ग्रहों के दुष्प्रभावों को भी दूर कर सकते हैं। यहां हम ग्रहों के दुष्प्रभावों को दूर करने हेतू कुछ उपाय बता रहें हैं। जिनको आप सावन माह में अपनाकर अपने खराब ग्रहों को सही बना अपने जीवन को सुख शांति तथा समृद्धि से भर सकते हैं।
ग्रहों को शांत करने के उपाय –
 Image source:
Image source:
सूर्य – यदि आपकी कुंडली में सूर्य ख़राब या कमजोर है तो आप शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें।
चन्द्रमा – कच्चे दूध में काले तिलों को डालकर आप यदि शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो चंद्रमा सही होता है।
मंगल – गिलोय बूटी के रस से भगवान महादेव का अभिषेक करें। मंगल शांत होगा।
बुध – इस ग्रह को शांत करने के लिए आप मिश्री तथा दही को मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
गुरु – गुरु को शांत करने के लिए कच्चे दूध में हल्दी को मिलाकर शिवाभिषेक करें।
शुक्र – इस ग्रह की बाधा को दूर करने के लिए आप भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराएं।
शनि – इस ग्रह को सही करने के लिए आप भगवान महादेव का गन्ने के रस से अभिषेक करें।
इस प्रकार आप अपने सभ ग्रहों को सावन के इस माह में इन उपायों से सही कर अपने जीवन में सुख शांति भरा समय आसानी से ला सकते हैं।
