हैप्पी बर्थडे आदित्य रॉय कपूर

0
906

आशिकी- 2 से सभी के दिलों पर राज करने वाले आदित्य रॉय कपूर आज 29 साल के हो गए हैं। आदित्य का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ। आदित्य के परिवार में उनके दादा भी एक फिल्म निर्माता थे।

आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत एक म्यूजिक चैनल में बतौर एक वीजे की। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 2009 में विपुल शाह की फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से की। इस फिल्म में उनकी भूमिका ज्यादा बड़ी नहीं थी, पर इसके बाद उन्होंने ‘एक्शन रिप्ले’ और गुजारी जैसी फिल्मों में भी काम किया।

2013 में आई फिल्म आशिकी-2 ने आदित्य के फिल्मी करियर को ही बदल दिया। इस फिल्म का प्रभाव दर्शकों पर ऐसा पड़ा कि हजारों लोग उनकी अदाकारी के दिवाने हो गए। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया जैसे ये जवानी है दिवानी, दावत-ए-इश्क, आदि। खबरों की मानें तो आज-कल आदित्य अपनी आने वाली फिल्म फितूर की शूटिंग पर लगे हुए हैं।

Aditya Roy Kapoor1Image Source: http://wallpapersshd.com/

आदित्य को आशिकी-2 के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। उन्हें इस फिल्म के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड की तरफ से बेस्ट रोमांटिक रोल के लिए भी सम्मानित किया गया। इसी फिल्म के लिए उन्होंने कुल 3 अवॉर्ड पाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here