दुल्हन ने शादी के बाद अचानक ही दिया बच्चे को जन्म, कारण जान हैरान रह जायेंगे आप

0
542
दुल्हन

 

दुनिया में काफी कुछ प्रतिदिन घटता रहता है। इन सभी घटनाओं में कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जिन पर विश्वास करना आसान नहीं होता। आज हम आपको जिस खबर के बारे में जानकारी दे रहें है वह भी कुछ ऐसी ही है। असल में खबर यह है कि अपनी शादी के कुछ समय बाद ही दुल्हन ने अचानक बच्चे को जन्म दे दिया। अब सवाल यह है कि जब शादी को हुए चंद घंटे ही बीते थे तो दुल्हन ने बच्चे को कैसे जन्म दे दिया। अपने विवाह के बाद में दुल्हन डांस फ्लोर पर डांस करने में व्यस्त थी कि अचानक ही वह मां बन गई। जिन लोगों ने भी इस खबर को पढ़ा वह हैरान रह गए हैं। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

दुल्हनImage Source:

आपको सबसे पहले बता दें कि यह घटना इंग्लैंड की है। इंग्लैंड के निवासी इस प्रेमी कार्ल महज की प्रेमिका डैनी माउंटपोर्ड जब प्रेग्नेंट हो गई तो इन लोगों ने लीगल रूप से शादी करने का फैसला किया। डॉक्टर को जब प्रेमिका को दिखाया गया तो डॉक्टर ने डिलीवरी के लिए जनवरी माह का समय दे दिया। इसके बाद में इस प्रेमी जोड़े ने अपना विवाह दिसंबर में करने का विचार किया। दिन तय हो गया। दिन में विवाह तथा रात में पार्टी का आयोजन किया गया। विवाह के बाद शाम को पार्टी में दोनों प्रेमी दंपति पहुंचे और मेहमानों का स्वागत किया। खाने के बाद दुल्हन डैनी माउंटपोर्ड जब डांस फ्लोर पर डांस कर रही थी तभी उसके पेट में हल्का दर्द उठा।

अचानक से दर्द बढ़ गया। इतना होने पर दुल्हन डैनी माउंटपोर्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस प्रकार से यह दुल्हन एक ही रात में पति की पत्नी तथा अपने बच्चे की मां भी बन गई। दुल्हन डैनी माउंटपोर्ड ने पैदा हुई बच्ची को अपनी शादी का सबसे बड़ा तोहफा बताया। डैनी माउटफोर्ड और कार्ल ने अपनी इस नवजात बच्ची का नाम जैस्मिन रखा है। वर्तमान में बच्ची तथा मां दोनों ही स्वस्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here