भारत में हो रहा है गोपनीय परमाणु शहर का निर्माण!

0
350

अमेरिका की फॉरेन पॉलिसी मैगज़ीन ने भारत पर यह आरोप लगाया है कि भारत थर्मो परमाणु हथियार बनाने के लिए एक गोपनीय शहर का निर्माण कर रहा है। इस पत्रिका के अनुसार इस गोपनीय शहर का निर्माण भारत के कर्नाटक में चल्लकेरे नामक स्थान पर हो रहा है। यह निर्माण साल 2017 तक पूरा हो जायेगा। यहां उपमहाद्वीप का सेना संचालित सबसे बड़ा परमाणु सेंट्रीफ्यूज, परमाणु अनुसंधान प्रयोगशाला और हथियार तथा विमान परीक्षण प्रतिष्ठान परिसर होगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत यूरेनियम ईंधन के अतिरिक्त भण्डार तैयार कर रहा है ताकि नए हाइड्रोजन बमों का निर्माण कर सके। जिसके बाद वह थर्मो परमाणु हथियारों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकता है।

Perry Nuclear Power PlantImage Source:http://enformable.com/

इस गोपनीय शहर के निर्माण से भारत की परमाणु शक्ति और देश की क्षमता में इजाफा होगा। जिससे भारत के दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन की बेचैनी बढ़ेगी, क्योंकि भारत से सबसे ज्यादा खतरा चीन और पाकिस्तान को है। अगर भारत की परमाणु शक्ति बढ़ती है तो इन दोनों देशों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here