एक आदमी ने रचाई पिज़्ज़ा से शादी

0
607

दुनिया में बहुत सी चीज़ें अजीबो- गरीब हैं यह आपने कई बार सुना होगा, लेकिन रूस में एक आदमी ने इस वाक्य को सही साबित करके दिखाया है। मिरर डॉट यूके में छपी एक खबर के मुताबिक एक आदमी ने किसी लड़की से नहीं बल्कि अपने पिज़्ज़ा से ही शादी कर ली।

इस आदमी की माने तो ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसे आज तक कभी सच्चा प्यार मिला ही नहीं। उसके मुताबिक पिज़्ज़ा कभी आपको धोखा नहीं देगा और न ही कभी रिजेक्ट करेगा। अगर वह किसी लड़की से शादी करता तो उसे धोखा मिल सकता था इसलिए उसने अपने फेवरेट फ़ूड से ही शादी कर ली।

इस रूसी व्यक्ति ने बताया कि वह देखता था कि उसके दोस्त अपने रिलेशनशिप स्टेटस से काफी परेशान हैं। उसे लगा कि इंसानों का प्यार सच्चा और स्थाई नहीं होता, इसीलिए उसने पिज़्ज़ा से शादी रचा ली।

इस अजीबो गरीब शादी को न ही रूसी अधिकारियों ने रजिस्टर करवाने की इजाज़त दी और न ही चर्च के पादरी ने इस शादी को करवाने के लिए हामी भरी। तब एक पिज़्ज़ा आउटलेट के मैनेजर और कुक्स इस शादी में शामिल हुए। उन्होंने इस शादी के लिए
सर्टिफिकेट भी बनवा लिया है।

जो भी हो मगर इस अनोखी शादी के बाद यह आदमी चर्चा का विषय जरूर बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here