दुनिया में लोगों के शौक भी अजीबोगरीब होते हैं। अपवाद को छोड़ कर शादी जीवन में एक बार ही होती है, और शादी को यादगार बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कोई हवा में तो कोई बलून पर तो कोई पानी में शादी रचाता है। लेकिन एक शादी ऐसी भी हुई है जिसके बारे में सुन कर आप हैरान हो जाएंगे। अमांडा जिनकी लंबाई 2 फिट आठ इंच है और उम्र 31 साल, अपनी लंबाई को लेकर हमेशा परेशान रहने वाली अमांडा को चिंता केवल इस बात की थी कि उनकी लंबाई को देख कर कौन उनसे प्यार करेगा। लेकिन ऊपर वाले ने सबकी जिंदगी पहले से तय कर रखी है। अमांडा के साथ भी ऐसा ही हुआ, उन्हें प्यार करने वाला बांका जवान 6 फिट 1 इंच लंबा मिला। इस बेमेल शादी को देखकर हर कोई हैरान रह गया लेकिन शादी की रस्म को निभाने के लिए अमांडा के मंगेतर ने अपनी जीवन संगिनी को गोद में उठा कर रस्म को पूरा किया। शादी तक तो ठीक था लेकिन डॉक्टर्स ने सलाह दी कि अमांडा कभी मां नहीं बन सकती हैं, यहां भी दोनों ही किस्मत वाले साबित हुए और अमांडा ने एक बेटे को भी जन्म दिया और पूरा परिवार खुशहाल है।
Share this article
Recent posts
Popular categories
Previous article
Next article
