सऊदी अरब में बंधक बना यह भारतीय मजदूर

0
380

आज के समय में सऊदी अरब काफी उन्नति कर चुका है। 1930 से पहले सऊदी मात्र एक रेगिस्तान हुआ करता था। तेल के कारोबार के बाद उभरा सऊदी अरब भारत के बहुत से मजदूरों के लिए जीवन जीने का एक जरिया बन गया है, पर आज भी बहुत से मामले ऐसे पाये जा रहे हैं जिनमें भारत के लोग वहां जाकर दुखी और मजबूर दिखाई देते हैं। अभी हाल ही में अब्दुल सत्तार मकंदर नाम के एक भारतीय ड्राइवर ने वहां से अपना एक वीडियो भेजा है जिसमें वह बेहद परेशान दिख रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=smhqWlKpLWs

Video Source: https://www.youtube.com/

अब्दुल सत्तार मकंदर ने इस वीडियो में बेहद दुखी होते हुए बताया है कि उसकी कंपनी उसे सऊदी से घर नहीं लौटने दे रही है और उससे जबरन काम कराया जा रहा है। असल में अब्दुल सत्तार मकंदर कर्नाटक का रहने वाला है और अरब में “अल सरूर यूनाइटेड ग्रुप” में काम करता है। उसने बहुत दुखी होते हुए अपना यह वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उसने बताया है कि वह इस कंपनी में 23 महीने से काम कर रहा है, पर कंपनी ने उसे कोई सैलरी नहीं देती है। अब उसको खाना मिलना तक मुश्किल हो रहा है। वह पांच महीने के लिए घर आना चाहता है, पर कंपनी उसे छुट्टी भी नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here