समुद्री जीवों में यदि देखा जाए तो सबसे बड़ी व्हेल मछली होती है, पर ओडिशा के समुद्र के तट पर मिली इस मछली के विशालकाय शरीर को देखकर सभी लोग दंग ही रह गए, क्योंकि यह मछली आम मछली की अपेक्षा काफी बड़ी थी। इसका आकार 42 फुट लंबा और 28 फुट चौड़ा था। दुर्लभ प्रजाति की पाई गई यह व्हेल समुद्र की तेज लहरों से तट के किनारे आ गई थी। तट पर आने से पहले ही इस मछली की मृत्यु हो चुकी थी।
 Image Source:
Image Source:
जब स्थानीय लोगों से इस मछली को देखा तो तुंरत वहां के समुद्र से संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सूचना दी। जिसके बाद इस मृत समुद्री जीव को बरामद कर लिया गया है। पर इस मछली की मौत कैसे हुई इसके बारे में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है और इसकी पूरी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। सतपाड़ा जंगल के रेंजर के मुताबिक इस प्रकार की प्रजाति की मछली प्रशांत महासागर में देखी जाती है।
