क्या सिर्फ 72 रुपए में घर लेना चाहोगे आप…?

-

लोग अपनी जिदंगीभर की कमाई से भी घर नहीं खरीद पाते। लोगों का सपना होता है कि वो अपना घर खरीद लें जिससे उन्हें हर महीने किराए देने के झंझट से छुटकारा मिले, लेकिन कुछ ही खुशनसीबों को यह अवसर प्राप्त होता है। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि हमारे देश में जहां मकान लेना इतना मुश्किल है, वहीं दूसरे देशों में मात्र 72 रुपए में घर बिक रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि अगर ऐसा हमारे देश में होता तो मजा आ जाता।

House-in-Italy1Image Source: http://immobiliarecaserio.com/

दुनिया भर में कई जगहें ऐसी हैं जहां पर घरों को खरीदना बेहद आसान है। इटली के गांगी, सिसिली, केरेगी लिगर, पिडमॉन्ट और लेके नी मार्सी में मात्र 72 रुपए में घर बिक रहे हैं। इन स्थानों पर घरों की कीमत इतनी कम है उसके बावजूद खरीददार नहीं मिल पा रहे हैं। इस जगह के लिए वहां के लोगों की विशेष मान्याताएं हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि जो भी इस इलाके के घरों में रहता है वो बदकिस्मती का शिकार हो जाता है। साथ ही इस जगह पर परलौकिक शक्तियों के होने की भी बात सामने आती है। इन घरों में रहने वाले व्यक्ति को कहीं भी नौकरी नहीं मिल पाती है। साथ ही यहां पर अक्सर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। इसके अलावा कई बार तो यहां के लोगों का अपहरण कर लिया जाता है। इसकी वजह से लोगों के मन में इस जगह के प्रति डर बैठ गया है। यहां के घरों को बेचने के लिए इटली के मेयर ने भी घोषणा की थी कि इन जगहों पर घर सिर्फ 72 रुपए करीब एक यूरो में बेचा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त भी रखी है कि खरीददार को इन घरों को खरीद कर उनकी तुरंत मरम्मत करानी होगी।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments