खराब सेहत और कमजोर याद्दाश्त असमय मृत्यु का कारण

-

कई बार हमारा शरीर हमारे अंदर के रोगों की जानकारियां दे देता है। इतना ही नहीं वो हमें सचेत भी कर देता है कि हमें अपने जीवन में बदलाव कर लेने चाहिए। लगातार खराब होती सहेत और कमजोर याद्दाश्त इस बात की ओर संकेत करते हैं कि यह आपके लिए खतरे की घंटी है।

हमारी बिगड़ती जीवन शैली के कारण हमें आज के दौर में कई रोग घेरने लगे हैं। कई बार हम अपने स्वास्थ्य की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लगातार बीमार पड़ना और कमजोर याद्दाश्त के भी कई कारण हो सकते हैं। स्विटजरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा में एक रिसर्च की गई। इस रिसर्च में करीब छह हजार लोगों को शामिल किया गया था। इस रिसर्च में मध्य और बुजुर्ग आयु के लोगों को शामिल किया गया था। रिसर्च में देखा गया कि कम याद्दाश्त और खराब स्वास्थ्य असमय मृत्यु का प्रमुख कारण है।

इस युनिवर्सिटी के वैज्ञानिक स्टीफन ऐश्ले ने कहा कि ‘हमारा शोध दिखाता है कि दो मनोवैज्ञानिक कारण खराब स्वास्थ्य और खराब याद्दाश्त आयु संबंधी ह्रास का मध्यम आयु वर्ग और वयस्कों में उच्च मृत्यु दर जोखिम का अहम संकेतक जान पड़ता है।’

2Image Source: http://1.bp.blogspot.com/

यह रिसर्च साइकोलॉजिकल साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें तंबाकू खाना और धूम्रपान को भी असमय होने वाली मृत्यु का कारण बताया गया है।

आज के दौर में हर दूसरा आदमी अपने स्वास्थ्य की समस्याओं से परेशान है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि हमें इस तरह की समस्याओं को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। लगातार बीमार पड़ने की स्थिति में डॉक्टर से पूरा इलाज करवाना चाहिए।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments