हमारी दुनिया में बहुत सी हैरान कर देने वाली चीजें हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। परंतु जब कभी ये हमारे सामने आती हैं तो सब लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में जानकारी दे रहें हैं। यह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी चीज है। आप थोड़ा अपने बचपन के उन दिनों में जाइये। जब आप छोटे बच्चे थे और आपको लंबी लंबी स्पेलिंग याद करनी होती थी। इन स्पेलिंग्स में कितने अक्षर होते थे उस समय आपको यह याद करना भी भारी पड़ जाता था। आज हम आपको एक ऐसी ही स्पेलिंग के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। जिसको याद करना आज भी आपके बस का नहीं है। चलिए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े शब्द के बारे में।
189,819 अक्षरों से मिलकर हुआ है निर्मित –
 Image source:
Image source:
यह दुनिया का सबसे बड़ा शब्द 189,819 अक्षरों में मिलकर निर्मित हुआ है। यह आपको किसी भी डिक्शनरी में नहीं मिलता है परंतु वैज्ञानिक इसको “Titin” बोलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक प्रोटीन का नाम है जो हमारे ही शरीर में पाया जाता है। यह प्रोटीन हमारी माशपेशियों को लचीला बनाने में मदद करता है। “Methionylalanylthreonylserylarginylglycyl…” नामक इस प्रोटीन में हर प्रकार का अमीनो एसिड पाया जाता है। आपको बता दें कि इस शब्द में 34,350 प्रकार के अमीनों एसिड को शामिल किया गया है। असल में यह हमारे शरीर में पाए जाने वाला वह प्रोटीन है जिसमें हमारे शरीर के हर प्रकार के अमीनों एसिड होते हैं। यही कारण है कि यह शब्द इतना लंबा है।
