अब तक एलियंस के बारे बहुत सी चीजें खोजी जा चुकी हैं। इन खोजो में बहुत सी ऐसी बाते सामने निकल कर आई हैं जो एलियंस के अस्तित्व को स्वीकारती हैं। हैरानी बात यह है कि अब तक इनके बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि यह एक रहस्य बन कर रह गये हैं। आज हम आपको एलियंस से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य बता रहें हैं जिनको जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
1 – यूएफओ और नाजी –
 image source:
image source:
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यह बात चारों और फैली हुई थी कि नाजी एलियंस के साथ मिलकर यूएफओ का निर्माण कर रहें हैं। इससे उनकी ताकत बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। अमेरिका खुद इस विषय को लेकर चिंतित था लेकिन अभी तक कोई भी यूएफओ नहीं दिखाई पड़ा।
2 – परग्रहवासियों के निशान –
 image source:
image source:
मिस्र यानी इजिप्ट देश एलियंस के अस्तित्व को पूरी तरह से स्वीकारता है। ये लोग मानते हैं कि यह ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के समय से ही मौजूद है। इनका यह भी मानना है कि इनमें 2 प्रजातियां होती है जो की Reptilian तथा Embryo कहलाती हैं। इसके अलावा कबाला में एक एलियंस आकृति भी मिली थी तथा अजीब सी भाषा में कुछ लिखा भी हुआ था जो अभी तक समझा नहीं जा सका है। कबाला में लोग इनको राक्षस का दूत मानते हैं जो लोगों को जबरन उठा कर ले जाते हैं।
3 – आकाश में नीली रौशनी –
 image source:
image source:
यह घटना 2009 में नॉर्वे में घटित हुई। रात को आकाश में अचानक ही नीली रौशनी दिखाई पड़ी जो काफी तेज थी। इस घटना का पता नासा तथा अमेरिका की एयर फोर्स भी नहीं लगा पाई कि यह नीली रौशनी आखिर कहां से आई थी।
4 – प्लेन हुआ गायब –
 image source:
image source:
उस समय भी इन्हें लेकर बहुत सी बातें चर्चा में आई जब मलेशिया एयरलाइन्स का प्लेन अचानक ही आसमान में गायब हो गया था। उस समय बड़े स्तर पर जांच हुई, पर कुछ नहीं मिल सका। बाद में एलियंस की बात गलत साबित हुई क्योंकि कुछ समय बाद में प्लेन का कुछ मलवा मिल गया था।
5 – एलियंस का सेटेलाइट –
आपको बता दें कि स्पेस रेस के दौरान वैज्ञानिको को एक सेटेलाइट मिला था। इस सेटेलाइट का कनेक्शन एलियंस से जुड़ा बताया जा रहा था। पहले इसके बारे में यह कहा गया कि यह रूस का था, पर बाद में यह कहा गया कि आज से करीब 30 हजार वर्ष पहले एलियंस ने इसको धरती की निगरानी के लिए लगाया था। इस प्रकार से अनेक बाते अब तक सामने आई है जो इनके अस्तित्व को स्वीकारने पर मजबूर करती है।
