किसी भी चीज के लिए आप में सिर्फ जज्बा और हुनर होना चाहिए, बस फिर आप कुछ भी कर सकते हो। ऐसा ही एक नया कार्य कर दिखाया है एक आम आदमी ने, जिसको देखकर हर कोई चकित है। जैसा की आपको पता ही होगा कि बहुत से लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हो जाती है क्योंकि उनको समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाती है या एंबुलेंस देर से पहुंचती हैं, इसलिए अब एक गैराज मालिक ने एक नई चीज का अबिष्कार किया है। जो कि मरीजों के लिए एक वरदान साबित हुई है। आपको हम बता दें कि गैराज मालिक मोहम्मद शाहजोर खान ने एक टू व्हीलर एंबुलेंस का निर्माण किया है। शाहजोर खान हैदराबाद के रहने वाले हैं और उनका यह अविष्कार काफी फेमस हो रहा है। असल में यह टू व्हीलर एंबुलेंस सस्ता तो है ही बल्कि इसमें मरीज को लिटाने तथा ऑक्सीजन की भी सुविधा है। इस टू व्हीलर एंबुलेंस का वीडियो वर्तमान में काफी प्रचलित हो रहा है तो आइये अब आप भी देखें इस वीडियो को।
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है।
श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]
