दिल्ली की सरजमीं ने कई ऐतिहासिक घटनाओं को बनते बिगड़ते देखा है । जिसमें कई बड़े-बड़े युद्ध के साथ इतिहास के पन्नों में दफन पड़े कई बड़े ऐतिहासिक किले इस बात का उदाहरण बने हुए है। जिसके अंदर कई तरह कि हिंसाओं के साथ मारकाट की घटनाएं भी घटी है। यदि दिल्ली को हिंसा का कब्रिस्तान भी कहें तो ये तथ्य गलत नहीं होगा। आज हम आपको बता रहें हैं उन ऐसिहासिक किलों के बारे में जहां पर आज भी उनके अंदर दफन हुए लोगों की आत्माएं बोलती है। जिसके कारण इन किलों को बोलती आत्मा का वास या भूतों का बसेरा भी कहा जाता हैं, जानें दिल्ली के इन किलों और भूतहा जगहों के बारे में…
 Image Source:
Image Source:
1. खूनी नदी-
रोहिणी के पास स्थित नदी के बारे में बताया जाता है कि जो भी इस नदी के नजदीक जाता है, नदी उसका खून चूसने लगती है। वैसे तो इस जगह को सुसाइड प्वाइंट के नाम से जाना जाता है, जहां पर सबसे ज्यादा आत्महत्याओं के केस दर्ज हुए है।
 Image Source:
Image Source:
2. निकोल्सन कब्रगाह-
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बनी यह कब्रगाह दिल्ली की सबसे पुरानी कब्रगाहों में से एक है। जिसमें ब्रिटिश सैनिकों के साथ उनके परिवार वालों को दफनाया गया था। यहां पर जाने वाले लोगों को किसी अदृश्य शक्ति के होने का आभास होता है।
 Image Source:
Image Source:
3. खूनी दरवाजा-
इस नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते है कि जितना ये नाम डरावना है और उतना ही इसका रहस्य भी डरावना है। इस दरवाजे के बारे में कहा जाता है कि भारत के आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर के तीन पुत्रों को अंग्रेजों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिनका आत्माएं आज भी यहीं भटकती रहती है।
 Image Source:
Image Source:
4. दिल्ली कैंट-
वैसे तो सैनिकों की छावनी होने के कारण यह इलाका हर तरह से बेहद सुरक्षित माना जाता है,पर रात के अंधेरे में यह काफी खैफनाक हो जाता है। जहां पर जाने से भी लोग कतराते है। इस जगह पर रात का अंधेरा होते ही कोई साया इस जगह पर नजर आने लगता है। यहां से आते-जाते लोगों नें एक बूढ़ी औरत के साए को इधर से उधर जाते हुए देखा है। जो लोगों को परेशान भी करती है।
 Image Source:
Image Source:
5. द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन-
देर रात तक काम करने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी खतरनाक है, लोगों के मुताबिक बताया गया कि जो लोग रात को काम करने के बाद घर जाने के लिए इस इलाके के पास पहुंचते हैं तो उन्हें थप्पड़ पड़ते हैं। उनके कैब के साथ अदृश्य औरत काफी दूर तक उनका पीछा करती है। बाद में अचानक गायब भी हो जाती है।

