माहे रमजान ऐसा पाक महीना होता है। जिसको लेकर मुसलिम समुदाय में अलग ही तरह की खुशी देखने को मिलती है। वहीं आपको जानकर खुशी होगी की इस पाक महीने में अबकी बार बसें भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को खास संदेश देती नजर आएगी। जिसमें बसों के पोस्टर पर लिखा नजर आएगा-‘सुभानअल्लाह’। जो अपने आप में काफी ज्यादा खास है। लेकिन आप कुछ ज्यादा सोचें इससे पहले आपको बता दें की ये खास संदेश आपको हमारे देश में नहीं बल्कि लंदन की बसों पर लिखा नजर आने वाला है। लंदन की ऐतिहासिक लाल रंगों की बसों पर रमजान के पाक महीने ये खास संदेश सबको मिलेगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस अभियान की शुरूआत 6 जून यानी की रमजान शुरू होते ही हो जाएगा। वहीं सिरिया में युद्ध पीड़ितों के लिए ब्रिटिश मुसलमानों का समर्थन हासिल करने के मकसद से भी इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। साथ ही ये अभियान रमजान के खत्म होने के साथ यानी की 7 जुलाई के साथ ही खत्म होगा।
 Image Source :http://media2.intoday.in/
Image Source :http://media2.intoday.in/
इस अभिय़ान को जान लें कि मुसलमान चैरिटी ग्रुप के ही ‘इस्लाहमिक रिलीफ’ की तरफ से संचालित किया जा रहा है। यह कैम्पैन मैनचेस्टर, ब्रैडफोर्ड, बर्मिंघम और लंदन मे चलाया जाएगा। इसके आयोजकों के मुताबिक इस कैम्पैन के शुरू होने से मुस्लिम समुदाय को एक साकारात्मक दृष्टि से देखा जाया करेगा। साथ ही सीरिया के लिए भी मानवीय मदद में काफी इजाफा हो सकेगा।
 Image Source :http://ichef.bbci.co.uk/
Image Source :http://ichef.bbci.co.uk/
जैसा की आप सभी जानते होंगे की लंदन शहर को पहली बार अपना मुस्लिम मेयर मिला है। जिनका नाम सादिक खान है। जिसके चलते इस अभियान को उनसे भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि उनके पिता भी एक बस ड्राइवर ही रहे हैं। ऐसे में बसों पर ऐसे संदेश देना वाकई एक काबिलेतारीफ काम है। जिससे मुस्लिम समुदाय काफी खुश होगा।
