कहा जाता है कि मन में आस्था होने पर यदि पत्थर को भी भगवान मानकर पूजा जाए तो सभी काम आसानी से बन जाते हैं। इसी प्रकार से इश्वर की शक्ति का उदाहरण एक मंदिर में देखने को मिला, जिसे लोग इस मंदिर का चमत्कार मान रहें हैं।
चूरू के सादुलपुर गांव में हुआ यह हादसा काफी हैरान करने वाला था, जहां पर स्थित इस मंदिर में एक व्यक्ति शराब के नशे आकर गलत हरकतें कर रहा था । इसके बाद वो वहां पर रखी प्रतिमाओं की भी छेड़खानी करने लगा। उसी समय एक ऐसा हादसा हुआ कि सभी लोग हैरान हो गए। जब वो लगातार मंदिर में गलत काम कर रहा था, तभी न जानें कहां से आई आग की लपटों ने उसके शरीर को अपनी चपेट में ले लिया और एकाएक उस व्यक्ति का पूरा शरीर आग की लपटों के साथ जलने लगा। वहां पर मौजूद लोग इस बात को समझ पाते तब तक वो पूरी तरह से जल चुका था। जिसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई।
 Image Source:
Image Source:
इस घटना के बाद मिली सजा को देख सभी लोग कांप गए। इश्वर के प्रकोप से जले व्यक्ति से मंदिर की कई चीजें भी जल गई। इसमें केवल भूमिका की मूर्ति ही बची थी। ये मंदिर गांव से कुछ दूरी पर स्थित होने के कारण यहां पर ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं थी। सुबह के समय कुछ महिलाएं जब इस मंदिर में पूजा करने आई तभी उनकी नजर इस जले व्यक्ति पर पड़ी। इसके बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी दूसरे लोगों को भी दी। देखते देखते यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जाकर घटना स्थल की जांच की और मृत व्यक्ति के परिवारजनो की ओर से कोई शिकायत ना होने के कारण से देवी का चमत्कार मान फाइल को बंद कर दिया गया है, क्योंकि पुलिस का भी कहना है कि जब उनके परिवालों के द्वारा शिकायत दर्ज की जाएगी, तभी इस घटना की पूरी कार्यवाही की जाएगी।
