धरती के वैज्ञानिक इस दुनिया के अलावा अन्य कहीं और भी जीवन है या नहीं और क्या किसी अन्य ग्रह पर भी प्राणी रहते हैं या नहीं इस बात की खोज में लगें हुए है, वैसे इस विषय में धरती पर बहुत से सबूत मौजूद है पर आज तक कोई भी एलियंस होने की बात की सत्यता को स्वीकार नहीं कर पाया है, लेकिन आज हम आपको धरती पर ही मौजूद कुछ ऐसे सुराग और सत्यता को बता रहें हैं जो धरती पर एलियन होने के पुख्ता सबूत हैं। जी हां, धरती पर कुछ ऐसे सबूत या सुराग भी हैं, जिनको देख कर यह लगता है कि इस धरती पर एलियंस प्राचीनकाल से आते रहें हैं, आज हम आपको कुछ ऐसे ही सबूत यहां दिखा रहें हैं।
1- स्टोनहिंज –
यह इंग्लैंड के विल्टशर नामक स्थान पर है, इस स्थान पर आपको चट्टानों के बड़े पत्थर गौलाई के रूप में रखें मिलेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रचना करीब 5 हजार साल पुरानी है पर आज तक कोई भी इस रचना का राज नहीं जान पाया है कि आखिर इन पत्थरों को 5 हजार साल पहले जोड़ कर आखिर क्या बनाया गया था। लोग इन पत्थरों को आज भी एलियंस से जोड़ कर देखते हैं।
 image source :
image source : 
2- नैजका लाइन्स –
नैजका लाइन्स के बारे में आप शायद नहीं जानते हो, तो हम आपको बता दें कि दक्षिण अमेरिका के पैरू के नैजका नामक रेगिस्तान में कुछ बहुत ही रहस्यमय डिजाइन मिले है और इन डिजाइन ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। ये बहुत ज्यादा बड़े है इसलिए इनको एक साथ ऊपर आकाश से ही देखा जा सकता है पर ये इतने सटीक तरीके से बने हुए हैं कि जैसे इनको बनाने वाले ने किसी पैमाने का उपयोग किया हो। खैर, आज तक यह नहीं पता लग पाया है कि आखिर किसने और कब ये डिजाइन बनाए हैं, लोग इन सभी कलाकृतियों को आज एलियंस से जोड़ कर देखते हैं।
 image source:
image source:
3- न्यू किंगडम मंदिर –
न्यू किंगडम मंदिर, गीज़ा में स्थित है और चकित कर देने वाली बात यह है कि इस मंदिर के बहुत से खम्बों पर उड़नतश्तरी के कई चित्र अंकित हैं, जो की अलग अलग आकृतियों के बने हैं और इन चित्रों में साफ दिखाई देता है कि कुछ विमान हवा में उड़ रहें हैं, हालांकि जिस समय यह मंदिर बनाया गया था उस समय इस प्रकार की कल्पना भी संभव नहीं थी।
देखा जाए भारत के बहुत से पुराणों में आकाश में उड़ने वाले कई विमानों का वर्णन है। साथ वैदिक साहित्य में तो “विमान शास्त्र” नामक एक पूरा ग्रन्थ भी उपलब्ध है और ये सभी बहुत ही प्राचीन समय में लिखी गई बातें हैं, तो क्या यह समझा जाए कि धरती का मानव पहले से एलियंस के संपर्क में था या एलियंस धरती पर आते रहते थे और मानव उनसे तकनिकी ज्ञान प्राप्त करता था अथवा ऐसा माना जाए की यह धरती आदि काल से एलियंस की थी और कालांतर में वे किसी अन्य ग्रह पर चले गए, विचार कर के देखिए और अपने विचार दीजिए।

