भारत के इस डाकघर में आज तक नहीं फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

0
333

भारत में ऐसी बहुत सी जगह हैं जिनके बारे में जानने के बाद चकित होना स्वभाविक ही है, आज हम आपको इसी क्रम में देश के एक ऐसे डाकघर के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जिसमें आज तक कभी भी तिरंगा नहीं फहराया गया हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे डाकघर के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं जहां पर कभी किसी भी राष्ट्रीय पर्व में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है, आइए जानते हैं इस डाकघर के बारे में…

dak ghar1Image Source:

किसी भी राष्ट्रीय पर्व में जहां राष्ट्रीय ध्वज को नहीं फहराया जाता है ऐसा यह डाकघर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नामक शहर के खुटार थाना क्षेत्र के बस अड्डे में स्थित है। आप जानकार चकित होंगे कि यह एक ऐसा डाकघर हैं जहां पर कभी राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है,जबकि यहां पर सभी कर्मचारी रोज आते हैं और अपना कार्य नियमित रूप से करते हैं, पर किसी भी राष्ट्रीय पर्व पर यहां कभी भारतीय झंडा नहीं लगाया जाता है। उस दिन हालांकि छुट्टी कर दी जाती है पर वह दिन यहां के कर्मचारियों के लिए मात्र एक अवकाश का ही दिन होता है, तो देखने वाली बात है यह है कि वर्तमान में जहां राष्ट्रपति से लेकर जिले के डीएम तक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दे रहें होते हैं वहीं इस डाक घर में कोई भी राष्ट्रीय पर्व नहीं मनाया जाता है। अधिकारियों को इस और ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा मामला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here