गाय और भैसों के गोबर से बनी हैं ये खूबसूरत घड़ियां, देखें तस्वीरें

0
657

देखा जाएं तो प्रकृति ने ऐसा बहुत कुछ मानव को दिया है जिसे वह अपने दैनिक जीवन में अच्छे से उपयोग कर सकता है और इसी विचार के कारण कुछ लोगों ने प्रकृति की चीजों से कई वस्तुओं को तैयार किया हैं। वर्तमान में चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में एक ऐसी ही प्रदर्शनी लगी है, जिसमें बहुत सा ऐसा सामान मिलता है जिसका उपयोग मानव अपने दैनिक जीवन में करते हैं। इन वस्तुओ में फ्लॉवर पॉट, घड़ियां तथा अन्य सामान हैं और चकित करने वाली बात यह है कि ये सभी सामान गाय और भैसों के गोबर से ही बना है।

cow-pie-clockchandigarh1Image Source:

इन सभी सामानों को मध्यप्रदेश के कारीगरों ने बनाया है ये कारीगर बताते हैं कि इन सभी सामानों में गाय और भैंस के गोबर का प्रयोग किया है ताकि जो गाय भैंसे और गायें दूध नहीं देती हैं उनकी भी परवरिश हो सकें। इसलिए 110 गायों की एक गौशाला का उपयोग कर इन सभी वस्तुओं का निर्माण किया गया है और इन सभी वस्तुओं काे देश के अलग-अलग राज्यो में बेचा जाता है।

cow-pie-clockchandigarh2Image Source:

लोगों को भी गाय और भैंस के गोबर से बनी ये सभी चीजें अपनी ओर आकर्षित कर रही है और उपयोगी भी लग रही हैं। देखा जाए तो इन कारीगरों के इस कार्य से एक नही बल्कि दो काम एक साथ चल रहें हैं एक ओर गायों का संरक्षण हो रहा है, तो दूसरी और उनसे तैयार की गई चीजों से गाय आदि के विषय में लोगों में जागरूकता फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here