प्लास्टिक की थैली में कैसे पल गया यह बच्चा

0
439

जब कोई बच्चा पैदा होता हैं, तो उसे सीधे ही मां की गोद में दिया जाता है, लेकिन एक नवजात ऐसा है, जिसे जन्म के बाद मां की गोद नहीं बल्कि प्लास्टिक की पॉलिथिन नसीब हुई। बता दें कि इस बच्चे का नाम टेडी है, इस बच्चे के जन्म के बाद यह उम्मीदें लगाई जा रही थी, वह बच नहीं पाएगा।

आप भी तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बच्चे को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। डॉक्टरों ने यहां तक कह दिया था कि इस बच्चे का जिंदा रहना एक चमत्कार ही होगा, इसके बचने की संभावना काफी कम है।

baby-born-with-his-organs-outside-his-body 1Image Source:

हॉगसन दंपति को डॉक्टर्स ने प्रेगनेंसी के दौरान ही यह सलाह दी थी कि उनकी संतान साधारण लाइफ नहीं जी पाएगा, क्योंकि उसकी आंते शरीर से बाहर निकली हुई हैं। फिर जब बच्चे का जन्म हुआ तो यह पता लगा कि बच्चे की दोनों आंते ही बाहर हैं। बच्चे के माता पिता को डॉक्टर्स को पहले ही सलाह दे दी थी कि आप गर्भपात करवा लीजिए, क्योंकि यह सामान्य लाइफ नहीं जी पाएगा, लेकिन दंपति जोड़े ने हिम्मत ना हारी और बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।

आंते बाहर होने के कारण टेडी के शरीर को काफी समय तक प्लास्टिक के पॉलिथिन में रखा गया। बाद में ऑपरेशन करके सारे अंगो को अंदर किया गया। यह ऑपरेशन एकदम सफल रहा और बच्चा आज आठ महीने का हो गया है और एकदम स्वस्थ भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here