भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का अनोखा हथियार बना ‘जीरो’ रुपए का नोट

0
387

करप्शन से लोग काफी परेशान हो चुके हैं। ऊंचे पद पर रहने वाले मंत्री से लेकर नीचे के ओहदे तक में काम करने वाले कर्मचारी अपने काम करने की कीमत मांग कर जनता को लूटते हैं। यह मांग पूरी होने के बाद ही कहीं जाकर लोगों का काम बनता है। छोटे से छोटे काम तक के लिए लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है। अब इसके खिलाफ तमिलनाडु की एक संस्था ने 9 साल से अनोखी मुहिम चला रखी है। जिससे करप्ट लोगों को असानी से पकड़ा जा सकता है।

दरअसल ‘5th पिलर’ संस्था रिश्वत मांगने वालों को 500 रुपए की तरह दिखने वाला जीरो रुपए का नोट देती है। करप्ट अफसर इसकी खिल्ली उड़ाने लगते हैं। बाद में विजिलेंस टीम उन्हें अरेस्ट कर लेती है। ऐसे 25 लाख नोट बांटे जा चुके हैं। अब किसी काम के एवज में नोट मांगने वाले भी डरने लगे हैं।

Video Source: https://www.youtube.com

भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की अवाज बना यह Zero Rupee Note लोगों के बीच का चर्चा का विषय बना हुआ है। यह नोट 500 रुपए की तरह दिखता है। जब कोई रिश्वत मांगता है तो पहले यह नोट पकड़ाया जाता है, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। अब तो रिश्वतखोर भी रिश्वत मांगने से डरने लगे हैं।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि यह नोट असली नोट की तरह ही दिखता है। पर इसमें 100 या 500 की जगह सिर्फ 0 ही लिखा रहता है। साथ ही इस नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह ‘भ्रष्टाचार खत्म करो’ लिखा है। इसके अलावा संस्था का फोन नंबर और ईमेल आईडी नोट पर छपी है। यह Zero Rupee Note कोई भी ‘5th पिलर’ की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट करवा सकता है। यह नोट पांच भाषाओं (हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु) में तैयार किए गए हैं। इस नोट के जरिए अब तक हजारों ऐसे लोग जो रिश्वत मांगते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here